गंगापुर सिटी। राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम जिला सवाई माधोपुर के सुरेश चंद्र शर्मा जिला अध्यक्ष और सोहनलाल गुप्ता प्रदेश मंत्री के नेतृत्व में हिंदू नव वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत्सर 2083 एवं चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर सपेरा बस्ती, कॉलेज के सामने में नाश्ता करवाया गया। नव वर्ष के इस पावन अवसर पर सपेरा बस्ती में अल्पाहार कार्यक्रम के साथ ही शिक्षकों की ज्वलंत समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

विद्यालयी अव्यवस्थाओं और बुनियादी ढांचे पर चिंता

मीटिंग में शिक्षक समस्याओं पर चर्चा की गई जिसमें यह तथ्य सामने आया कि शेखपुर के राजकीय प्राथमिक संस्कृत विद्यालय में विद्यालय भवनहीन होने के कारण शिक्षण व्यवस्था प्रभावित हो रही है, अतः "समसा सवाई माधोपुर को कमरे निर्माण हेतु पत्र लिखने का निर्णय लिया गया।" संगठन ने एकल शिक्षक विद्यालय में स्टाफ लगाने के लिए निदेशक महोदय को पत्र लिखने का निर्णय लिया। इसी प्रकार संस्कृत शिक्षा के वरिष्ठ उपाध्याय पिलोदा विद्यालय में 12 क्लासों के ऊपर मात्र दो ही कमरे हैं, जो एक गंभीर समस्या है।

प्रशासनिक मांगें और शिक्षकों की लंबित पदोन्नति

शिक्षक संघ ने पुरजोर मांग की है कि 31 मार्च से पहले सभी वर्गों की डीपीसी की जाए और 55 वर्ष से अधिक आयु वाले तथा एकल शिक्षक को बीएलओ के कार्य से मुक्त किया जाए। विद्यालय में सीएसजी एवं अन्य मद की राशि का आवंटन मार्च खत्म होने जा रहा है फिर भी नहीं मिलने के कारण विद्यालयों के संस्था प्रधान पेशोपेश में हैं। इसके अतिरिक्त बोर्ड परीक्षा केंद्र का पुनरावलोकन कर छात्र हित में अधिकतम 3 किलोमीटर की परिधि में ही बोर्ड परीक्षा केंद्र के सेंटर बनाने के लिए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर को पत्र लिखने का निर्णय लिया गया।

बीएलओ नोटिस और ग्रीष्मकालीन अवकाश पर निर्णय

एस आई आर कार्य के दौरान जिन बीएलओ को 17 सीसी का नोटिस दिया गया उसका निस्तारण करवाने के लिए अति शीघ्र जिला कलेक्टर सवाई माधोपुर से प्रतिनिधि मंडल का मिलने का निर्णय लिया गया है क्योंकि "सभी बीएलओ ने एस आई आर का कार्य समय सीमा से पूर्व पूर्ण कर दिया है।" अत्यधिक गर्मी के कारण विद्यालय के समय में परिवर्तन करने की मांग उठाई गई। साथ ही, विद्यालयों को 21 जून से खोलने का विरोध करते हुए मांग की है कि शिक्षकों को पीएल का लाभ दिया जाए।

दौसा में आयोजित होगा प्रदेश महासमिति का अधिवेशन

राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम के प्रदेश महासमिति का एक दिवसीय अधिवेशन 22 मार्च रविवार को दौसा में आयोजित किया जाएगा। प्रदेश मंत्री सोहन लाल गुप्ता ने बताया कि इस अधिवेशन में प्रदेश स्तर के शिक्षकों से संबंधित विभिन्न शैक्षणिक, प्रशासनिक और संगठनात्मक विषय पर मंथन किया जाएगा, साथ ही संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव भी इसी अवसर पर संपन्न किए जाएंगे। सवाई माधोपुर जिले से प्रदेश महासमिति के 17 सदस्य भाग लेंगे। इस महत्वपूर्ण मीटिंग में महेश जैन, फिरोज खान, गिरीश कुमार गुप्ता, गोपाल लाल गुप्ता, हनुमान प्रसाद शर्मा, सुरेश चंद्र गर्ग, रामबाबू शर्मा, रघुवीर जाटव, सुनील शर्मा, श्रीजेश गुर्जर, पवन शर्मा, अनिल गुर्जर, कमलेश मीणा और अन्य शिक्षक उपस्थित थे।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story