गंगापुर सिटी। राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) की जिला और उप शाखाओं के कार्यकारिणियों की मीटिंग मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर सुरेश चंद्र शर्मा और सोहन लाल गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में संगठन के विस्तार और शिक्षक हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बीएलओ सम्मान समारोह और कार्य विभाजन

मीटिंग में बीएलओ द्वारा एस आई आर के कार्य को अपनी धेर्यशीलता एवं ईमानदारी से करने पर संस्था द्वारा सम्मान करने का निर्णय लिया गया। बी एल ओ को सम्मानित दिनांक 15 मार्च 2026 रविवार को करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न करने हेतु विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिसमें मंच व्यवस्था की जिम्मेदारी सुरेश चंद्र गर्ग, माइक व्यवस्था गोपाल लाल गुप्ता, प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी महेश जैन, जलपान की व्यवस्था श्रीजेश गुर्जर, सर्टिफिकेट की जिम्मेदारी चंद्रप्रकाश गर्ग एवं कार्यक्रम के संयोजक की जिम्मेदारी सोहन लाल गुप्ता और सहसंयोजक नरेश सिसोदिया को दी गई। इसी क्रम में शिवरतन अग्रवाल पूर्व सभापति गंगापुर सिटी को आमंत्रण पत्र दिया गया।

बोर्ड परीक्षा पारिश्रमिक एवं पदस्थापन संबंधी मांगें

शिक्षकों की समस्याओं को लेकर बैठक में निर्णय लिया गया कि "पांचवी और आठवीं बोर्ड की परीक्षा में शिक्षकों को पारिश्रमिक देने एवं शिक्षकों को पीईईओ क्षेत्र लगभग 10 किलोमीटर की परिधि में ही लगाया जाना चाहिए, जिस केंद्र पर आठवी एवं पांचवीं बोर्ड की परीक्षा का केंद्र है उस विद्यालय से अध्यापकों को अन्यत्र पांचवी आठवीं बोर्ड में नहीं लगाया जाना चाहिए जो कि वर्तमान में लगाए गए हैं।" इसके साथ ही यह भी मांग रखी गई कि "पांचवी आठवीं बोर्ड परीक्षा में भी कोऑर्डिनेटर लगाया जाना चाहिए।" इन विषयों के समाधान हेतु प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सवाई माधोपुर को पत्र लिखने का निर्णय लिया गया।

सेवानिवृत्त भुगतान एवं ऑनलाइन काउंसलिंग की आवश्यकता

आर्थिक और प्रशासनिक विसंगतियों पर चर्चा करते हुए बैठक में बताया गया कि "कई अध्यापक सेवानिवृत होने के बाद भी 300 पीएल के भुगतान का इंतजार 6 माह से कर रहे है इसके लिए सचिवालय की ट्रेजरी को पत्र लिखने का निर्णय लिया गया।" साथ ही, प्रधानाचार्य एवं उप प्रधानाचार्य की ऑनलाइन काउंसलिंग करने की मांग की गई क्योंकि इस वर्ष अप्रैल से ही सत्र शुरू होने जा रहा है। वर्तमान स्थिति यह है कि "कई विद्यालयों में इस वक्त दो-दो प्रधानाचार्य और चार-चार उप प्रधानाचार्य कार्य कर रहे हैं।"

शिक्षकों पर बढ़ते हमलों की निंदा एवं सुरक्षा की मांग

बैठक में शिक्षकों के साथ हो रही हिंसक घटनाओं पर गहरा रोष व्यक्त किया गया। सरकारी विद्यालयों में असमाजिक लोगों द्वारा विद्यालय में आकर सरकारी कर्मचारियों के साथ मारपीट करने की सभी ने एक साथ निंदा की। बैठक में उल्लेख किया गया कि "अभी कुछ समय पहले बीकानेर के श्री डूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के कुपालसर गांव के सरकारी विद्यालय के प्रिंसिपल से हाथा- पाई असमाजिक तत्वों द्वारा की गई, इसी प्रकार डीग जिले के पसोपा खोह के कार्यवाहक प्रिंसिपल से अनुचित कार्य नहीं करने पर असमाजिक तत्वों द्वारा मारपीट की गई।" इन घटनाओं को देखते हुए असमाजिक तत्वों के खिलाफ कठोरतम कार्यवाही करने के लिए शिक्षा मंत्री और गृहमंत्री को पत्र लिखने का निर्णय लिया गया।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story