शिक्षक संघ सियाराम ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के सामने रखीं 31 सूत्रीय मांगें, मिला समाधान का आश्वासन
शिक्षा मंत्री के निज आवास पर हुई मुलाकात में शिक्षकों की लंबित समस्याओं और प्रमुख मांगों पर चर्चा कर समाधान का आश्वासन मिला।

राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम के पदाधिकारी कोटा में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का स्वागत करते हुए।
राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) के प्रतिनिधिमंडल ने 01 नवम्बर को कोटा में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर से उनके निज आवास पर मुलाकात कर शिक्षकों की विभिन्न मांगों और समस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा की। मुख्य संरक्षक एवं प्रशासनिक अध्यक्ष सियाराम शर्मा के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने संगठन का 31 सूत्रीय मांग पत्र शिक्षा मंत्री के समक्ष रखते हुए उनके समाधान की मांग की।
इस दौरान संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र शर्मा और प्रदेश महामंत्री रामदयाल मीणा ने मांग पत्र के प्रमुख मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षकों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और लंबित मांगों की ओर शिक्षा मंत्री का ध्यान आकर्षित किया।
प्रतिनिधिमंडल में मुख्य महामंत्री उम्मेद सिंह डूडी, प्रदेश संरक्षक शिवराम शर्मा, संयुक्त महामंत्री राजेंद्र पारीक, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश चंद्र जैन, माध्यमिक शिक्षा के प्रदेश महामंत्री मोहनलाल धाकड़, प्रदेश सह संगठन मंत्री देवेंद्र सिंह राठौड़, प्रदेश महिला मंत्री मंजू डोरिया, प्रदेश मंत्री राज सिंह, जिला अध्यक्ष कोटा हरिओम प्रजापति और जिला मंत्री राम सिंह मीणा शामिल रहे। इनके अलावा राजेंद्र कुमार शर्मा, शिवराज जावर, अजय कुमार जैन, पवन कुमार धाकड़ और जगदीश प्रसाद राय सहित संगठन के प्रमुख पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
प्रदेश महामंत्री रामदयाल मीणा ने बताया कि शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने शिक्षक संघ (सियाराम) के पदाधिकारियों की सभी मांगों को गंभीरता से सुना और सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार शिक्षकों के हितों के प्रति संवेदनशील है और उनकी जायज मांगों का शीघ्र समाधान किया जाएगा।
इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को साफा पहनाकर और बुके भेंटकर सम्मानित किया। इसके बाद दोपहर में श्रीनाथपुरम स्टेडियम में संगठन के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। शिक्षा मंत्री के साथ हुई इस मुलाकात में संगठन ने शिक्षकों के 31 सूत्रीय मांग पत्र के माध्यम से अपनी प्रमुख समस्याओं और अपेक्षाओं को सामने रखा।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)
नाम: मदन मोहन गर्ग
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)
कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला
बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र
परिचय
मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
- बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
- एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)
