राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) की ओर से सदस्यता अभियान और शिक्षक समस्याओं के संकलन के लिए आज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जस्टाना, संस्कृत विद्यालय जस्टाना, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बोली, महात्मा गांधी विद्यालय पीपल्दा और बोली में संपर्क अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व प्रदेश महामंत्री रामदयाल मीणा, प्रदेश अतिरिक्त महामंत्री सोहनलाल गुप्ता और जिला कोषाध्यक्ष नरेश सिसोदिया ने किया।

सदस्यता अभियान के दौरान शिक्षक संघ (सियाराम) के पदाधिकारियों का शिक्षकों ने माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान शिक्षकों ने विभिन्न समस्याओं से पदाधिकारियों को अवगत कराया।

प्रदेश अतिरिक्त महामंत्री सोहन लाल गुप्ता ने बताया कि शिक्षकों की प्रमुख समस्याओं में एकल विद्यालय में शिक्षक लगाने, प्रबोधकों का पदोन्नति सामान्य वरिष्ठ अध्यापक में करने, महात्मा गांधी विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों के पद स्वीकृत करने, स्कूलों का समय 15 अक्टूबर तक यथावत रखने और उप प्रधानाचार्य एवं प्रधानाचार्य की ऑनलाइन काउंसलिंग अति शीघ्र करवाने की मांग शामिल है।

उन्होंने बताया कि तृतीय श्रेणी अध्यापकों की डीपीसी करवाने की भी मांग है, जिससे वरिष्ठ अध्यापक के रिक्त पदों की पूर्ति हो सके। इसके अलावा स्टाफिंग पैटर्न लागू करने, सातवें वेतन आयोग का विकल्प पुन: खोलने, स्कूलों में विभिन्न प्रकार की ग्रांट समय पर दिलवाने और पी ड़ी मद के शिक्षकों का वेतन समय पर दिलवाने की मांग रखी गई।

शिक्षकों ने 2010 से पहले के कार्यरत शिक्षकों को टीईटी परीक्षा से राहत देने, पीएस और यूपीएस में ऑनलाइन कार्य करने के लिए कंप्यूटर-प्रिंटर उपलब्ध करवाने तथा 2018 के कार्यरत शिक्षकों की वेतन विसंगति का समाधान करने की मांग भी रखी।

जिला कोषाध्यक्ष नरेश सिसोदिया ने आश्वासन दिया कि सभी ब्लॉक स्तर की समस्याओं को मुख्य ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी से मिलकर तथा जिले की समस्याओं को मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी महोदय सवाई माधोपुर से मिलकर समाधान के लिए रखा जाएगा। प्रांत से संबंधित समस्याओं को प्रांतीय कार्यालय में अतिशीघ्र भिजवाकर समाधान करवाया जाएगा।

संपर्क अभियान में जगदीश प्रसाद मीणा (प्रधानाचार्य) बोली, आसाराम जी मीणा (प्रधानाचार्य) बालिका बोली, चेतराम मीणा व्याख्याता, चैन राम मीणा (प्रधानाचार्य) एमजीजीएस पीपल्दा, फारुख खान व्याख्याता, रविंद्र सेन (व्याख्याता) जस्टाना, प्रधान सिंह गुर्जर व्याख्याता, राजेंद्र कुमार मीणा व्याख्याता, रमेश चंद मीणा, रविंद्र सेन अध्यापक, सीताराम मीणा, निधि अग्रवाल और सरला शर्मा सहित सभी शिक्षकों ने समस्याओं के बारे में अवगत कराया।

शिक्षकों ने शिक्षक संघ (सियाराम) के बारे में बताया कि संगठन ने ग्रीष्मावकाश में की गई कटौती को वापस दिलवाया था। शिक्षकों ने कहा कि शिक्षक संघ (सियाराम) बोली उपखंड में भी शिक्षकों की समस्या के लिए अच्छा कार्य करेगा। अभियान के दौरान सदस्यता विस्तार के साथ शिक्षकों की समस्याओं को संबंधित स्तर पर पहुंचाने की प्रक्रिया भी आगे बढ़ाई गई।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story