नादौती में राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) उपशाखा नादौती के वार्षिक चुनाव 20 अगस्त 2026 को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नादौती में संपन्न हुए। चुनाव में प्रहलाद गुडली 11वीं बार अध्यक्ष और चन्द्रभान सिंह 8वीं बार मंत्री निर्वाचित हुए।

चुनाव अधिकारी विजेंद्र सिंह टोडाभीम तथा विजेंद्र खटाना और पर्यवेक्षक हरिसिंह बरदाला एवं रामदयाल अलूदा, प्रदेश महामंत्री तथा लज्जाराम गुर्जर, जिला सभाध्यक्ष के सानिध्य में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई।

नव निर्वाचित कार्यकारिणी में संरक्षक के रूप में माया शर्मा, अवधेश शर्मा और हरकेश मीना को जिम्मेदारी दी गई। दिनेश चंद मीना सभा अध्यक्ष, प्रहलाद मीना ब्लॉक अध्यक्ष, चंद्रभान सिंह ब्लॉक मंत्री, मुकुट सिंह भोपर कार्यकारी अध्यक्ष, बाबूलाल कोली कोषाध्यक्ष, अनीता मीणा महिला मंत्री और चैतन्य गर्ग उपसभा अध्यक्ष निर्वाचित हुए।

रतन सिंह गुर्जर को उपाध्यक्ष प्रारंभिक शिक्षा, रामजीलाल मीणा को उपाध्यक्ष माध्यमिक शिक्षा, शांति देवी मीणा को उपाध्यक्ष महिला, मोतीलाल मीणा को उपाध्यक्ष संस्कृत, दशरथ सिंह को संगठन मंत्री, प्रहलाद मीणा को संयुक्त मंत्री, महेश चंद कोली को प्रवक्ता, नेतराम योगी को प्रचार मंत्री, रविंद्र सिंह योगी को तृतीय श्रेणी प्रतिनिधि, मुकेश कुमार मीणा को द्वितीय श्रेणी प्रतिनिधि, दिनेश कुमार मीणा को व्याख्याता प्रतिनिधि, धनराज माली को शारीरिक शिक्षा प्रतिनिधि, रामकेश मीणा को प्रबोधक प्रतिनिधि और नेमीचंद मीणा को कार्यालय मंत्री बनाया गया।

प्रदेश महासमिति में हरिसिंह बरदाला, कमलेश पालड़ी, रमेश चंद कैमा और राजेश गौड निर्वाचित हुए। जिला महासमिति में विजेन्द्र सिंह खटाना, रविन्द्र सिंह गुर्जर, विश्राम बरदाला, रामसहाय मीना, अशोक कुमार जैमिनी, देवेन्द्र सिंह गुर्जर, राजेन्द्र सिंह यादव, राजेश कुमार मीणा, रामवीर, रविशंकर और हर्ष कुमार मीना सहित 20 सदस्य निर्वाचित हुए।

नव नियुक्त अध्यक्ष प्रहलाद गुडली ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। इस अवसर पर सभी नवीन कार्यकारिणी सदस्यों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया और उन्हें शपथ दिलाई गई। चुनाव के साथ नई कार्यकारिणी ने संगठनात्मक जिम्मेदारियां संभाल लीं।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story