सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 की उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं के अंतर्गत आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 31 मई 2026 कर दी है। पूर्व में यह तिथि 30 अप्रैल तक निर्धारित थी, जिसे बढ़ाकर विद्यार्थियों और शिक्षण संस्थानों को महत्वपूर्ण राहत प्रदान की गई है।

उप निदेशक सामाजिक न्याय अधिकारी विभाग मनोज कुमार गहलोत ने बताया कि विभाग द्वारा संचालित छात्रवृत्ति पोर्टल पर शिक्षण संस्थानों के पंजीयन, नवीनीकरण, कोर्स मैपिंग, मान्यता अद्यतन तथा पाठ्यक्रमवार फीस स्ट्रक्चर अपलोड करने की प्रक्रिया को सुचारु रूप से पूर्ण करने के लिए अतिरिक्त समय उपलब्ध कराया गया है। इस निर्णय का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी तकनीकी और प्रशासनिक प्रक्रियाएं निर्धारित मानकों के अनुसार पूर्ण हो सकें।

उन्होंने स्पष्ट किया कि छात्रवृत्ति से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश, पात्रता शर्तें एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी विभागीय वेबसाइट www.sje.rajasthan.gov.in

तथा www.sjmsnew.rajasthan.gov.in/scholarship

पर उपलब्ध है।

मनोज कुमार गहलोत ने विद्यार्थियों एवं शिक्षण संस्थानों से अपील की कि वे 31 मई 2026 तक निर्धारित समयावधि में सभी आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कर लें, ताकि अधिकाधिक पात्र विद्यार्थियों को योजना का लाभ मिल सके। यह समय विस्तार उन छात्रों के लिए अहम साबित होगा, जो तकनीकी या प्रक्रियागत कारणों से पूर्व निर्धारित तिथि तक आवेदन नहीं कर पाए थे।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story