सवाई माधोपुर। जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राजस्थान दिवस सप्ताह (15 से 19 मार्च) का जिला स्तरीय मुख्य समारोह एवं समापन कार्यक्रम गुरुवार को पुराने शहर स्थित छोटा राजबाग मैदान में उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ।

लोक कलाकार उस्ताद गफूर खान की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

समारोह में प्रसिद्ध लोक कलाकार उस्ताद गफूर खान एवं उनके समूह ने राजस्थानी लोक संगीत की मनमोहक झलकियां पेश कीं। राजस्थान की लोक परंपरा, संगीत और सांस्कृतिक विरासत की जीवंत प्रस्तुतियों से सवाई माधोपुर में पुराने शहर का माहौल देर रात तक सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम में प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

लोकप्रिय लोकगीतों और सूफी कव्वालियों की गूंज

कार्यक्रम में उपस्थित श्रोता "केसरिया बालम", "निम्बूड़ा", "मिथिया मेहमान" जैसे लोकप्रिय लोकगीतों के साथ-साथ सूफी कव्वालियों "छाप तिलक", "दमादम मस्त कलंदर" आदि पर जमकर झूमे। लोक कलाकार उस्ताद गफूर खान की प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया और पूरा मैदान राजस्थानी संस्कृति के रंग में रंगा नजर आया।

गरिमामयी उपस्थिति और आभार प्रदर्शन

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री गौतम कुमार दक (राज्यमंत्री, सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन), जिला कलक्टर काना राम, अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक विजय सिंह मीना, अतिरिक्त जिला कलक्टर संजय शर्मा, उपखंड अधिकारी गौरव मित्तल, उप निदेशक पर्यटन मधुसूदन सिंह, पूर्व विधायक गंगापुर सिटी मानसिंह गुर्जर, पूर्व उपसभापति राजेश गोयल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। जिला प्रशासन ने राजस्थान दिवस सप्ताह के दौरान आयोजित कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता के लिए सभी नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story