राजस्थान बजट 2026: वित्त मंत्री दिया कुमारी ने पेश किया समावेशी बजट
सवाई माधोपुर जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने बजट को विकसित राजस्थान का संकल्प बताते हुए रोजगार, स्वास्थ्य और लखपति दीदी योजना के प्रावधानों का स्वागत किया।

सवाई माधोपुर, दिनांक 11 फरवरी 2026 | प्रदेश की वित्त मंत्री दियाकुमारी द्वारा आज प्रस्तुत किया गया तीसरा बजट राजस्थान के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। जिला प्रवक्ता सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि आज प्रस्तुत किए गए ऐतिहासिक बजट को भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने सराहा है।
बजट पर जिलाध्यक्ष की प्रतिक्रिया
जिलाध्यक्ष ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि—
"इस ऐतिहासिक बजट पर सम्पूर्ण प्रदेश के विकास पर ध्यान दिया गया है, प्रधानमंत्री के 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए विकसित राजस्थान के निर्माण का बजट है, बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है, यह सर्व समावेशी और सर्व हितैषी बजट है।"
प्रमुख घोषणाएं एवं प्रावधान
बजट किसान, युवा, महिला, मध्यम वर्ग और गरीब के उत्थान को समर्पित बजट है, बजट में स्वास्थ्य सुविधाओं एवं इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास पर जोर दिया गया है।
- बजट में 6500 गांवों तक हर घर पानी पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।
- मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना में महिलाओं को अब 1.50 लाख तक के लोन का प्रावधान किया गया है।
- जिन मरीजों के पास डॉक्यूमेंट्स नहीं है उन्हें भी राजस्थान में फ्री इलाज मिलेगा।
रोजगार एवं आर्थिक सुधार
जिलाध्यक्ष मानसिंह ने बताया कि बजट में राजकोषीय घाटे को कम करते हुए एक लाख करोड़ रुपए का कैपिटल एक्सप्रीचर का प्रावधान किया गया है। भर्ती प्रक्रिया को लेकर निम्न घोषणाएं की गई हैं:
- जलदाय विभाग में 3000 संविदाकर्मियों की भर्ती की जावेगी।
- 5000 होमगार्ड की भी भर्ती की जावेगी।
जिलाध्यक्ष मानसिंह ने बताया कि बजट में राजकोषीय घाटे को कम करते हुए एक लाख करोड़ रुपए का कैपिटल एक्सप्रीचर का प्रावधान किया गया है।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
