गंगापुर सिटी। राजस्थान उच्चतर न्यायिक सेवा की अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रेशमा खान का वर्ष 2026 के अंतरराष्ट्रीय न्यायिक फैलोशिप कार्यक्रम के लिए चयन हुआ है। अमेरिका में आयोजित होने वाले इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में दुनियाभर से चयनित 25 न्यायिक अधिकारी भाग लेंगे। भारत से गंगापुर सिटी की एडीजे रेशमा खान का चयन हुआ है। न्यायिक क्षेत्र में उनके अनुभव, कार्यक्षमता, न्यायिक प्रशिक्षण तथा तकनीक आधारित न्याय व्यवस्था को बढ़ावा देने में योगदान के लिहाज से उनका चयन महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

न्यायिक फैलोशिप कार्यक्रम 26 सितंबर से 10 अक्टूबर तक अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी और वर्जीनिया में आयोजित होगा। कार्यक्रम का समापन चार्लोट्सविल में होगा। करीब दो सप्ताह चलने वाले इस कार्यक्रम में विभिन्न देशों के न्यायिक अधिकारी न्यायिक व्यवस्था, न्यायिक नेतृत्व, तकनीक के उपयोग, न्यायिक नैतिकता और आमजन की न्याय तक पहुंच सहित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे। कार्यक्रम के दौरान न्यायिक व्यवस्था में हो रहे बदलावों और आधुनिक तकनीक के उपयोग को लेकर भी अनुभव साझा किए जाएंगे।

रेशमा खान वर्ष 2014 में न्यायिक सेवा से जुड़ीं। उन्होंने राजस्थान के विभिन्न न्यायालयों में आपराधिक एवं दीवानी मामलों की सुनवाई की है। न्यायिक कार्य के दौरान प्रभावी मामले प्रबंधन, सुलभ न्याय और न्यायिक प्रक्रिया में तकनीक के बेहतर उपयोग पर उनका विशेष जोर रहा है। वे राजस्थान राज्य न्यायिक अकादमी में उपनिदेशक के रूप में भी सेवाएं दे चुकी हैं। इस दौरान उन्होंने न्यायिक अधिकारियों के प्रशिक्षण और उनके व्यावसायिक विकास से जुड़े कार्यों में योगदान दिया।

अंतरराष्ट्रीय न्यायिक फैलोशिप कार्यक्रम के लिए रेशमा खान के चयन पर गंगापुर सिटी बार अभिभाषक संघ की ओर से उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। बार अध्यक्ष योगेश कुमार शर्मा सहित पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने माला पहनाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर अधिवक्ता राजेंद्र कुमार शर्मा आरओ, एडवोकेट भानु कुमार सिंगल, एडवोकेट महेश चंद गुप्ता, मनीष कुमार अग्रवाल, प्रियांशी शर्मा, प्रतिभा सोनी, वैशाली दीक्षित, बृजनंदन दीक्षित, एडवोकेट मीत कुमार शर्मा, जुगल किशोर गुप्ता, एडवोकेट तन्वय श्रीवास्तव, मोहम्मद इस्माइल, मोहम्मद इस्लाम, एडवोकेट सीताराम गुप्ता, रामदयाल त्रिवेदी, हर्षवर्धन शर्मा, एडवोकेट रूप सिंह गुर्जर, एडवोकेट आरती मीणा, एडवोकट माया जैन, एडवोकेट तारा रानी, नीरज खंडेलवाल सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद थे। दुनियाभर के 25 न्यायिक अधिकारियों के बीच भारत से रेशमा खान का चयन और अमेरिका में होने वाला यह कार्यक्रम उनके न्यायिक अनुभव, प्रशिक्षण तथा तकनीक आधारित न्याय व्यवस्था से जुड़े कार्यों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर साझा करने का अवसर प्रदान करेगा।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story