राजस्थान के औद्योगिक और आर्थिक विकास में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को अब राज्य स्तर पर पहचान और व्यापक मंच मिलेगा। उद्योग एवं वाणिज्य विभाग ने ऐसी प्रतिभाओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से ‘100 आइकन्स ऑफ राजस्थान - आर्कटिस्ट ऑफ प्रोसप्रेटी’ पहल शुरू की है। इसके तहत राजस्थान की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले 100 विशिष्ट व्यक्तियों का चयन किया जाएगा।

जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र के महाप्रबंधक पंकज मीणा ने बताया कि इस पहल में उद्यमी, उद्योगपति, निर्यातक, प्रोफेशनल्स एवं आर्थिक क्षेत्र में नेतृत्व करने वाले व्यक्तियों को शामिल किया जाएगा। चयन में औद्योगिक विकास, व्यवसाय विस्तार, निर्यात, निवेश एवं रोजगार सृजन के साथ चुनौतीपूर्ण परियोजनाओं के प्रभावी संचालन, निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन तथा गुणवत्तापूर्ण एवं विश्वसनीय संस्थानों के निर्माण में योगदान को प्रमुखता दी जाएगी।

मैन्युफैक्चरिंग एवं ट्रेड, टेक्नोलॉजी एवं इनोवेशन, इन्फ्रास्ट्रक्चर एवं ऊर्जा, कृषि, पर्यटन, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं वित्तीय सेवाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को नामांकन का अवसर मिलेगा। चयनित 100 आइकन्स में 55 महिलाओं (55 वर्ष से कम) एवं 45 पुरुषों (45 वर्ष से कम) को प्रतिनिधित्व दिया जाएगा।

चयनित व्यक्तियों की उपलब्धियों एवं विचारों को ‘100 आइकन्स कम्पोडियम’ में प्रदर्शित किया जाएगा। इसके साथ ही डिजिटल लीडरशिप पोर्टल एवं रणनीतिक ज्ञान-विनिमय के माध्यम से उनकी विशेषज्ञता एवं अनुभव को व्यापक स्तर पर साझा करने के अवसर उपलब्ध होंगे।

जिला प्रशासन ने जिले के पात्र उद्यमियों, उद्योगपतियों, प्रोफेशनल्स एवं संबंधित क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं से इस पहल में अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है। पहल के माध्यम से चयनित प्रतिभाओं को उनकी उपलब्धियों और विशेषज्ञता को व्यापक मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story