आगरा मंडल में यात्रियों की समस्याओं के तत्काल समाधान के लिए रेलवे की 24x7 सुविधा के तहत सितंबर-2026 में रेल मदद ऐप पर दर्ज 1459 शिकायतों का औसतन 15 मिनट के समय में तत्काल निस्तारण किया गया। मंडल रेल प्रबंधक आगरा श्री गगन गोयल के निर्देशन में रेलवे द्वारा यात्रियों के लिए ‘रेल मदद’ ऐप की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

ट्रेन से जुड़ी शिकायतों पर रेल मदद ऐप और (एक्स) ट्विटर अकाउंट के जरिए लगातार निगरानी रखी जा रही है। ट्रेन में सफर के दौरान यात्री रेल मदद ऐप की सहायता से मदद प्राप्त करने के साथ ही ट्रेन से जुड़ी शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं। ऐप के माध्यम से ट्रेन में साफ-सफाई, पानी की उपलब्धता, बुजुर्ग यात्रियों के लिए ऊपरी बर्थ के स्थान पर नीचे वाली बर्थ, बुजुर्ग की दवाई, बच्चे के लिए दूध और किसी भी प्रकार की चिकित्सीय मदद मांगी जा सकती है।

आगरा मंडल में सितंबर-2026 के दौरान रेल मदद ऐप पर प्राप्त 1459 शिकायतों का औसत 15 मिनट के समय में तत्काल निस्तारण किया गया। रेलवे का उद्देश्य रेल मदद ऐप के जरिए यात्रियों तक ऑनलाइन सुविधाएं आसानी से पहुंचाना और शिकायतों का तत्काल समाधान सुनिश्चित करना है।

रेल मदद ऐप के माध्यम से सफर के दौरान पानी, बिजली, सफाई सहित अन्य शिकायतें दर्ज कराई जा सकती हैं। इसके साथ ही किसी भी तरह की समस्या के लिए भी इस ऐप का इस्तेमाल किया जा सकता है। सुविधाएं मांगने या शिकायत दर्ज कराने के लिए जनरल डिटेल्स, घटना की तारीख, घटना स्थल, पर्सनल डिटेल, मोबाइल नंबर और ई-मेल जैसी सूचनाएं देनी होती हैं।

रेल मदद ऐप पर शिकायत या समस्या दर्ज होने के बाद रेलवे द्वारा उसका समाधान तत्काल किया जा रहा है। रेलवे ने प्रत्येक समस्या के समाधान की समय सीमा भी निर्धारित की हुई है। निर्धारित समय में समाधान नहीं होने पर शिकायत उच्च अधिकारी तक पहुंच जाती है। समाधान की सूचना शिकायतकर्ता को दी जाती है और उससे फीडबैक भी लिया जाता है। इस व्यवस्था के जरिए यात्रियों की शिकायतों के निस्तारण की निगरानी के साथ उनके अनुभव का फीडबैक भी प्राप्त किया जा रहा है।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story