गंगापुर सिटी। सर्बिया में आयोजित पैरा शूटिंग प्रतियोगिता 2026 की 10 मीटर एयर राइफल (SH1) स्पर्धा में विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीतकर देश और गंगापुर सिटी का नाम रोशन करने वाले नसिया कॉलोनी निवासी राहुल शर्मा पुत्र गोपाल शर्मा का मंगलवार को रूकमणि पैलेस में भव्य नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में शहरवासियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने उनका सम्मान कर इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्राह्मण समाज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. हेमंत शर्मा, गोपाल शर्मा, कोच सचिन शेखावत, निवर्तमान सभापति शिवरतन अग्रवाल एवं प्रधान मंजू गुर्जर मंचासीन रहे।

सामाजिक कार्यकर्ता धनेश शर्मा ने बताया कि दिव्यांग सेवा सक्षम टीम, भारतीय जनता पार्टी गंगापुर सिटी, मानव सेवा संस्थान, क्रिकेट संघ जिला सवाई माधोपुर, अग्रवाल समाज, वजीरपुर ब्राह्मण समाज, गंगापुर सिटी ब्राह्मण समाज, नसिया कॉलोनी विकास समिति एवं मित्र मंडल सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने राहुल शर्मा का साफा पहनाकर और माल्यार्पण कर भव्य सम्मान किया।

इस अवसर पर मानसिंह गुर्जर, शिवरतन अग्रवाल, मंजू गुर्जर एवं सचिन शेखावत ने राहुल शर्मा की उपलब्धि को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि शारीरिक चुनौतियों के बावजूद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने युवाओं से राहुल शर्मा से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। कोच सचिन शेखावत ने राहुल की प्रतिभा और शूटिंग के प्रति उनकी लगन को अद्वितीय बताया।

राहुल शर्मा के पिता गोपाल शर्मा ने कहा कि जन्मजात दिव्यांग होने के बावजूद राहुल ने बचपन से ही शूटिंग के प्रति रुचि दिखाई और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीतकर परिवार तथा शहर का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं राज्य सरकार के मंत्रिमंडल का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. हेमंत शर्मा ने राहुल शर्मा एवं उनके परिवार को शुभकामनाएं देते हुए सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन डी.के. शर्मा (गार्ड) ने किया।

समारोह में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य राजकुमार उपाध्याय, जितेंद्र उपाध्याय, सूर्यप्रकाश शर्मा, महेंद्र दीक्षित, सुरेशचंद शर्मा, शैलेन्द्र शर्मा (महूकला), रजत शर्मा, मिथिलेश व्यास, धनेश शर्मा, कीर्ति शर्मा, सावित्री शर्मा, डॉ. सरिता बंसल, सुधा गुप्ता, राधा दीक्षित, कृपाशंकर उपाध्याय, गौरव मंगल, गोविंद गुप्ता, रामबाबू शर्मा, वेदप्रकाश शर्मा, शुभम शर्मा, गोविंद पाराशर (महू), विकास शुक्ला सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, प्रबुद्धजन एवं बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित रहे। विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीतने वाले राहुल शर्मा के सम्मान में आयोजित यह समारोह शहर के लिए गौरव का अवसर बना।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story