गंगापुर सिटी में राष्ट्रीय परशुराम सेना संघ, ब्राह्मण महासंघ एवं श्री परशुराम शिक्षण संस्थान के तत्वावधान में आयोजित समारोह में सर्बिया में आयोजित वर्ल्ड शूटिंग पैरा स्पोर्ट्स वर्ल्ड कप-2026 में विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाने वाले राहुल शर्मा का नागरिक सम्मान किया गया। भगवती पैलेस में आयोजित इस कार्यक्रम में राहुल शर्मा को साफा पहनाकर तथा भगवान परशुराम की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान उनके पिता गोपाल शर्मा एवं माताजी का भी सम्मान किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय परशुराम सेना संघ, ब्राह्मण महासंघ एवं श्री परशुराम शिक्षण संस्थान के जिलाध्यक्ष डॉ. अनुज कुमार शर्मा ने की। मुख्य अतिथि ब्राह्मण समाज के पूर्व अध्यक्ष हरि बोरा रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्राह्मण समाज के पूर्व अध्यक्ष घनश्याम शर्मा उपस्थित रहे। डॉ. अनुज कुमार शर्मा ने अतिथियों एवं सम्मानित खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए राहुल शर्मा की इस उपलब्धि को समाज और देश के लिए गौरवपूर्ण बताया।

समारोह के दौरान हाल ही में ब्राह्मण समाज के चुनाव में निर्वाचित उपाध्यक्ष वासुदेव शर्मा, महामंत्री राकेश कुमार उपाध्याय, कोषाध्यक्ष राकेश शर्मा, संगठन मंत्री घनश्याम शर्मा, सह सचिव मनोज शर्मा तथा भंडारी विजेंद्र शर्मा का भी अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम में रामबाबू शर्मा, दिनेश, राजेश, दिनेश गार्ड, अजय राजा पाराशर, विष्णु शांडिल्य, धर्मेंद्र शर्मा, जितेन शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विजय राज त्रिवेदी ने किया। समारोह में विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीतने वाले राहुल शर्मा के सम्मान के माध्यम से उनकी उपलब्धि का सार्वजनिक अभिनंदन किया गया।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story