गंगापुर सिटी। प्रियुष जीपीएल 10 का रविवार को दिन का पहला मुकाबला एसवीपी एस इलेवन और डीएस साइंस एकेडमी के बीच खेला गया। जिसमें एसवीपीएस इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया।


प्रथम मुकाबला: एसवीपीएस इलेवन बनाम डीएस साइंस एकेडमी

  • एसवीपीएस इलेवन के बल्लेबाज युवराज मीणा ने सर्वाधिक 35 रन बनाए।
  • अशोक पाठक के 29 और वसीम खान के 25 रन की बदौलत टीम ने 20 ओवर में 138 रन बनाए।
  • शेष बल्लेबाज डीएस साइंस एकेडमी की गेंदबाजी के सामने रन बनाने में कामयाब नहीं रहे।
  • डीएस की ओर से शाहबाज 4 विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज रहे।

डीएस साइंस एकेडमी के ओपनर बल्लेबाज शाहबाज खान ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 63 रन की पारी खेली। पर दूसरे छोर पर अन्य बल्लेबाज रनों के लिए संघर्ष करते हुए दिखे। डीएस को अंत के ओवर में 9 रनों की जरूरत थी जिसे 3 गेंद शेष रहते हुए हासिल कर लिया। एसवीपीएस इलेवन की ओर से हंसराज मीणा ने 2 महत्वपूर्ण विकेट लिए।

"इस मैच में टॉस के बॉस सुनील स्वामी रहें।"

पुरस्कार वितरण (मैच 1):

  • कैच ऑफ द मैच: रेयान हुसैन
  • बॉलर ऑफ द मैच, सिक्स ऑफ द मैच और मैन ऑफ द मैच: शाहबाज खान

द्वितीय मुकाबला: जीजीसी हंटर्स बनाम जीजीसी रॉयल चैलेंजर्स

दिन का दूसरा मुकाबला जीजीसी हंटर्स और जीजीसी रॉयल चैलेंजर्स के बीच खेला गया जिसमें टॉस जीतकर जीजीसी हंटर्स ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। कृष्णा अच्छे बल्लेबाजी कर रहे थे पर एक खराब शॉट खेलकर अपना विकेट गंवा दिया। उन्होंने टीम के लिए 26 रनों का योगदान दिया। इसके बाद तन्मय और लवीश शर्मा के बीच अच्छी साझेदारी हुई। तन्मय वर्मा ने नाबाद 58 रनों की पारी खेली और अपनी टीम को 177 रनों के विशाल स्कोर तक पहुंचाया। जीजीसी रॉयल चैलेंजर्स के लिए पायलट सिंह ने 3 सफलता हासिल की।

178 रनों के जवाब में जीजीसी रॉयल चैलेंजर्स ने पहले विकेट के लिए 54 रनों की साझेदारी की। अंशु डागोर ने 61 और तनिष्क सिंघल ने 46 रनों की तेज तर्रार पारी खेल मैच को रोमांचक मोड पर ला दिया। अंतिम ओवर में जीजीसी रॉयल चैलेंजर्स को जीत के लिए 6 रनों की जरूरत थी। पर जीजीसी हंटर्स की ओर से नितिन सिंघल ने 5 रन ही खर्च किए और मैच टाई हो गया।


सुपर ओवर का रोमांच और परिणाम

सुपर ओवर में जीजीसी रॉयल चैलेंजर्स ने 16 रनों का लक्ष्य दिया। जिसे नंदू तोमर ने 1 गेंद पहले ही अपनी जबरदस्त बल्लेबाजी से हासिल कर लिया। रोमांचक मैच में जीसीसी हंटर्स ने जीत दर्ज की।

"इस मैच में टॉस के बॉस पूर्व पार्षद राजेश मावई रहें।"

पुरस्कार वितरण (मैच 2):

  • कैच ऑफ द मैच: कृष्णा मित्तल
  • बॉलर ऑफ द मैच: पायलट सिंह
  • सिक्स ऑफ द मैच: तनिष्क सिंघल
  • मैन ऑफ द मैच: कृष्णा मित्तल

मैच के दौरान दिशा क्रिकेट क्लब के सभी सदस्य मौजूद रहे।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story