गंगापुर सिटी। भारतीय जनता पार्टी जिला सवाईमाधोपुर द्वारा अपने समस्त 17 मंडलों के बूथों पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चिर परिचित कार्यक्रम “मन की बात” को बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ सुना गया। यह कार्यक्रम प्रातः 11:00 बजे से 11:30 बजे तक बूथ अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं के निर्देशन में आयोजित किया गया।

भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर एवं मन की बात कार्यक्रम के जिला प्रभारी डॉ. हेमंत शर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों, सार्वजनिक स्थलों, प्रतिष्ठानों और घरों पर इस कार्यक्रम को सुनने के लिए एकत्रित हुए। भाजपा जिला सह मीडिया प्रमुख धनेश शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री ने देशवासियों को आगामी 12 जनवरी को आयोजित होने वाले युवा दिवस के अवसर पर युवाओं को भविष्य के लिए तैयार करने और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में सक्रिय योगदान देने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम के दौरान देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी जयंती पर भावभीनी पुष्पांजलि भी अर्पित की गई।

इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में सभापति शिवरतन अग्रवाल, प्रधान मंजू गुर्जर, जिला महामंत्री विनोद अटल, उपाध्यक्ष दीपक सिंघल, मंडल अध्यक्ष मिथलेश व्यास, सुनीता वैष्णव, पुखराज सलेमपुर, चतुर्भुज गोयल, रामभरोसी वैष्णव, गौरंती मीना, गौरव मंगल, हरकेश गुर्जर, नितेश मोदी, डॉ. मुकेश व्यास, नवल सिंह, पारस जैन, सोमेश्वर टटवाल, कमलेश महावर, हनुमान मंगल, महेश जादौन, एडवोकेट उर्मिला, बलवीर सोनी, अतुल शर्मा, एडवोकेट हिमांशु, रामविलास गुर्जर, राजेन्द्र मीना, नरसी गुर्जर, प्रेमराज मीणा, अशोक मीणा शामिल रहे।

इस कार्यक्रम ने भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजन को प्रधानमंत्री की योजनाओं और दृष्टिकोण से जोड़ते हुए राष्ट्रीय और स्थानीय स्तर पर युवाओं को प्रेरित करने का महत्वपूर्ण संदेश दिया। गंगापुर सिटी में इसे पार्टी संगठन की मजबूती और सामाजिक संदेश के प्रसार के रूप में भी देखा जा रहा है।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story