आज दिनांक 30 मार्च 2026 को प्रवेशोत्सव अभियान के अंतर्गत नामांकन अभिवृद्धि, अनामांकित, एवं ड्राप आउट बालक बालिकाओं को नामांकन के लिए प्रोत्साहित करने एवं विद्यालय शिक्षा से पुनः जोड़ने के संबंध में बैठक का आयोजन ACBEO श्री हनुमान जी गोयल के सानिध्य में सीबीईओ सभागार में समस्त प्रवेश उत्सव प्रभारियो की बैठक ली गई। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए केदार लाल शर्मा ने सर्वप्रथम प्रवेश उत्सव कार्यक्रम के बारे में बताया।

हाउसहोल्ड सर्वे और डिजिटल प्रविष्टि की समय सारणी

प्रवेश उत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत सर्वप्रथम हाउसहोल्ड सर्वे किया जाना है जिसके अंतर्गत विभाग द्वारा चार दिनांक निश्चित की गई है 27 मार्च 2026, 6 अप्रैल 2026, 10 अप्रैल 2026, 15 अप्रैल 2026। इन चारों दिनांक में विद्यालय से 25% स्टाफ प्रत्येक विद्यालय से फील्ड में रहकर कार्य करेगा एवं शेष स्टाफ विद्यालय में नियमित अध्ययन करवाएंगे। हाउसहोल्ड सर्वे शिक्षक ऐप पर डिजिटल प्रवेश उत्सव में किया जाना है। प्रवेश उत्सव की मुख्य गतिविधियों के बारे में श्री संतोष कुमार सोनी प्रिंसिपल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मीणापाड़ा द्वारा सभी को जानकारी दी गई।

शत-प्रतिशत सर्वे और डेटा सिंकिंग के निर्देश

प्रवेश उत्सव कंट्रोल रूम प्रभारी भगवान लाल रैबारी ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि "सर्वप्रथम डोर टू डोर सर्वेक्षण तीन से 18 वर्ष तक के सभी अनामांकित और ड्रॉप आउट बच्चों का किया जाना है एवं वंचित बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना है।" इस बार डिजिटल प्रवेश उत्सव में ग्राम में निवासरत सभी परिवारों का सर्वे ऑनलाइन करना है चाहे उस परिवार में अनामांकित या ड्रॉप आउट बच्चा हो या नहीं हो।

प्रभारी ने स्पष्ट किया कि "एंट्री करने के बाद परिवारों के डाटा सिंक करना है जिससे प्रगति रिपोर्ट आगे देखी जा सके और जब तक गांव के सभी परिवारों का सर्वे पूर्ण नहीं हो जाता तब तक कैचमेंट एरिया सर्वे पूर्ण नहीं पर क्लिक करना है।"

मुख्य धारा से जुड़ाव और लाडो योजना

जो भी बालक बालिका विद्यालय शिक्षा से वंचित हो उन्हें ओपन स्कूल से भी जोड़ने के लिए प्रेरित करना है। सारा डाटा सिंक होने के बाद उनकी प्रविष्टि PEEO लॉगिन पर CRC / OOSC मॉड्यूल में की जानी है। बैठक में लाडो योजना के बारे में भी सभी को जानकारी दी गई। बैठक में सभी प्रवेश उत्सव प्रभारी और कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story