गंगापुर सिटी। रीजन 11 धनिष्ठा द्वारा आयोजित रीजन कॉन्फ्रेंस ‘प्रत्यक्षा 2026’ का समापन अत्यंत भव्य, गरिमामय एवं यादगार वातावरण में संपन्न हुआ। शानदार नरुका प्राइड होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रवेश करते ही सुसज्जित मंच, सुव्यवस्थित बैठक व्यवस्था तथा विशाल स्क्रीन पर प्रदर्शित हो रही गतिविधियाँ पूरे आयोजन को आकर्षक और पेशेवर रूप प्रदान कर रही थीं।

प्रभावशाली मंच संचालन और संगीतमय प्रस्तुति

कार्यक्रम की शुरुआत अत्यंत प्रभावशाली रही, जहाँ मंच संचालन (Master of Ceremony) की जिम्मेदारी लायन वैभव दूबे एवं जोन चेयरमैन लायन आलोक मालधनी द्वारा बहुत ही मधुर आवाज़, कुशलता एवं आत्मविश्वास के साथ निभाई गई। वहीं, संगीतमय प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को उत्साहपूर्ण और आनंदमय बना दिया, जिससे उपस्थित सभी साथी भाव-विभोर हो उठे। इस कॉन्फ्रेंस की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि कार्यक्रम लगभग निर्धारित समय पर प्रारंभ हुआ और प्रतिभागियों की उपस्थिति भी अत्यंत उत्साहजनक रही। शाम तक कुल 141 सदस्यों का पंजीकरण हुआ, 100 अन्य साथियो ने उपस्थिति दर्ज़ कराई तथा सभी ने एक साथ मिलकर भोजन का आनंद लिया।

अतिथियों का स्वागत एवं गरिमामयी उपस्थिति

मंच पर सर्वप्रथम रीजन सेक्रेटरी लायन धर्मेंद्र गुप्ता ने रीजन चेयरमैन लायन विवेक कुमार मीना को मंच पर आमंत्रित कर स्थान ग्रहण करवाया। मुख्य अतिथि प्रांतपाल एमजेएफ लायन सुधीर वाजपेयी, विशिष्ट अतिथि पी डी जी लायन सुमेर जैन, अंजना जी जैन, वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन आशुतोष वशिष्ठ, एरिया लीडर दिनेश सिंघल, डिस्ट्रिक्ट लाइजिनिंग ऑफिसर हमेंद्र तिवारी, डिस्ट्रिक्ट एलसीआईएफ ऑफिसर सी एस तोमर, वरिष्ठ लायन राधेश्याम विजयवर्गीय एवं उद्योगपति शिवरतन अग्रवाल को भी मंच पर स्थान ग्रहण करवाया गया। रीजन 11 और कांफ्रेंस टीम की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा को और अधिक बढ़ाया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से पधारे गणमान्य अतिथियों एवं सभी लायन साथियों की सक्रिय सहभागिता ने आयोजन को भव्यता प्रदान की।

सम्मान समारोह और क्लबों की रचनात्मक प्रस्तुतियाँ

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न संस्थाओं एवं डिग्निटीज़ को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिसने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की। बैनर प्रेजेंटेशन इस कॉन्फ्रेंस का प्रमुख आकर्षण रहा, जिसमें सभी क्लबों ने बड़े ही उत्साह, रचनात्मकता एवं शानदार अंदाज में अपने-अपने बैनर प्रस्तुत किए। इसके साथ ही, पीछे स्क्रीन पर क्लबों की गतिविधियों का निरंतर प्रदर्शन किया गया, जिससे सभी क्लबों के सदस्यों में संतोष एवं गर्व की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली। पूरे कार्यक्रम का संचालन अनुशासन, समन्वय एवं उत्कृष्ट प्रबंधन के साथ किया गया और यह आयोजन लगभग समय पर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इतने बड़े स्तर के कार्यक्रम में हल्का समय अंतर स्वाभाविक होते हुए भी संपूर्ण व्यवस्था अत्यंत सराहनीय रही।

ऐतिहासिक समापन और प्रगति रिपोर्ट का वाचन

अंततः, ‘प्रत्यक्षा 2026’ रीजन कॉन्फ्रेंस एक ऐतिहासिक, प्रेरणादायक एवं यादगार आयोजन के रूप में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। रीजन चेयरमैन लायन विवेक कुमार मीना सभी क्लब्स के आए हुए लायन लीडर्स का सम्मान करते हुए स्मृति चिह्न एवम वेलकम किट प्रदान किए, होस्ट क्लब लायंस क्लब गोल्ड के अध्यक्ष अशोक गोयल एवम गोल्ड के संरक्षक विनोद शर्मा ने सभा प्रारम्भ करते हुए सभी अतिथियों और लायंस क्लब्स को धन्यवाद ज्ञापित किया। रीजन कांफ्रेंस में जोन चेयरमैन डॉ निर्मल शर्मा, डॉ क्षितिज गुप्ता और जोन चेयरमैन आनंद गोयल ने अपने अंतर्गत आए लाइन्स क्लब्स की प्रगति रिपोर्ट को पड़ कर सुनाया।

विभिन्न लायंस क्लब्स की सक्रिय भागीदारी

प्रत्यक्षा रीजन कांफ्रेंस में उपस्थित लायंस क्लब गंगापुर सिटी के अध्यक्ष मुकेश गुप्ता और उनकी टीम, लायंस क्लब सार्थक के फाउंडर अध्यक्ष डॉ मुकेश गर्ग और उनकी टीम, लायंस क्लब दिशा के राजेंद्र गौतम, कपिल गौतम और उनकी टीम, लायंस क्लब गोल्ड के कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर सोनी और उनकी टीम, लायंस क्लब समर्पण के अध्यक्ष प्रदीप सोनी और उनकी टीम, लायंस क्लब कोहिनूर, लायंस क्लब करौली से नीतीश गोयंका सीए और उनकी टीम नितेश मोदी आदि सभी लायंस क्लब के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों ने शिरकत कर कार्यक्रम को सफल बनाने भरपूर सहयोग किया। यह जानकारी प्रत्यक्षा रीजन कांफ्रेंस 2026 के संयोजक लायन राहुल सिंह नरुका और सहसंयोजक नितेश मोदी द्वारा दी गई।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story