प्रमोद शर्मा बने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग में सहायक निदेशक, 8वीं रैंक हासिल
करौली के किसान पुत्र प्रमोद कुमार शर्मा ने आरपीएससी भर्ती परीक्षा में राज्य में 8वीं और अपनी श्रेणी में पहली रैंक हासिल की।

राजस्थान लोक सेवा आयोग कार्यालय के बाहर खड़े सहायक निदेशक पद पर चयनित प्रमोद कुमार शर्मा।
हिण्डौन सिटी। ग्राम सिकरोदा मीना, तहसील हिण्डौन सिटी, जिला करौली निवासी किसान पुत्र प्रमोद कुमार शर्मा ने राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित सहायक निदेशक, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की भर्ती प्रक्रिया में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रमोद कुमार शर्मा का सहायक निदेशक पद पर चयन हुआ है। उन्होंने ऑल राजस्थान में 8वीं रैंक हासिल की है तथा अपनी श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
प्रमोद कुमार शर्मा के चयन की खबर मिलते ही उनके पैतृक गांव सिकरोदा मीना में खुशी का माहौल बन गया। परिवारजनों, ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई और प्रमोद कुमार शर्मा को बधाई दी। किसान परिवार से निकलकर राजस्थान सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग में सहायक निदेशक के पद तक पहुंचना क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायी उपलब्धि है।
प्रमोद कुमार शर्मा वर्तमान में जयपुर के एक निजी विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अध्यापन कार्य के साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी जारी रखी और निरंतर मेहनत के बल पर यह सफलता हासिल की।
उनके पिता श्री मोहन लाल शर्मा किसान हैं। ग्रामीण परिवेश से निकलकर शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षा के क्षेत्र में हासिल की गई इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे गांव में गर्व का माहौल है।
प्रमोद कुमार शर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों, परिवारजनों एवं शुभचिंतकों के सहयोग, आशीर्वाद और अपनी मेहनत को दिया। उनके चयन से हिण्डौन क्षेत्र के युवाओं में भी उत्साह का माहौल है और किसान परिवार से निकले प्रमोद कुमार शर्मा की यह उपलब्धि क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)
नाम: मदन मोहन गर्ग
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)
कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला
बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र
परिचय
मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
- बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
- एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)
