राज्य सरकार के ग्रामीण सेवा फॉलोअप शिविर-2026 के अंतर्गत ग्राम पंचायत सेवा में आयोजित शिविर ने एक जरूरतमंद परिवार के जीवन में नई खुशियों का संचार किया। ग्राम पंचायत सेवा निवासी ललिता पत्नी नेमीचंद को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत पक्के आवास का लाभ मिलने से उनका वर्षों पुराना सपना साकार हो गया।

ललिता ने बताया कि उनका परिवार पहले कच्चे मकान में रहता था। बरसात के दिनों में मकान की जर्जर स्थिति के कारण उन्हें कई बार सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी पड़ती थी। ग्राम पंचायत द्वारा किए गए सर्वे में पात्र पाए जाने के बाद उनका चयन प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लिए किया गया। योजना के तहत समय पर किश्तों का भुगतान मिलने से अब उनका पक्का घर तैयार हो चुका है।

ललिता ने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा, राज्य सरकार तथा ग्राम पंचायत के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना ने उनके परिवार को सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने के साथ सम्मानपूर्ण जीवन जीने का नया आधार दिया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण सेवा फॉलोअप शिविरों के माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंच रहा है, जिससे ग्रामीणों के जीवन स्तर में निरंतर सुधार हो रहा है।

ग्रामीण सेवा फॉलोअप शिविर-2026 के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का लाभ मिलने से ललिता का पक्के घर का सपना पूरा होना इस बात का उदाहरण है कि पात्र परिवारों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाकर उन्हें सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन का आधार उपलब्ध कराया जा रहा है।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story