प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत सोमवार को जिला परिषद सभागार में जिला स्तरीय लाभार्थी कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में पूर्ण आवासों के लाभार्थियों का गृह प्रवेश कराया गया तथा 5 लाभार्थियों को उनके आवास की चाबी प्रदान की गई।

शासन सचिव, ग्रामीण विकास विभाग, जयपुर के निर्देशानुसार आयोजित कार्यशाला का आयोजन मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव बुडानिया के निर्देशन में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलेन्द्र सिंह ने किया। कार्यशाला का आयोजन पंचायत समिति स्तर पर भी किया गया।

कार्यशाला में बताया गया कि ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में ‘सभी के लिए आवास’ के उद्देश्य से 1 अप्रैल 2016 से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण संचालित की जा रही है। योजना के तहत पात्र ग्रामीण परिवारों को बुनियादी सुविधाओं सहित पक्के आवास निर्माण के लिए सहायता प्रदान की जाती है।

कार्यक्रम के दौरान पात्र परिवारों को योजना की सामान्य जानकारी दी गई। साथ ही पूर्ण आवासों के लाभार्थियों का गृह प्रवेश कराया गया और 5 लाभार्थियों को आवास की चाबी प्रदान की गई।

इस अवसर पर विकास अधिकारी पंचायत समिति सवाई माधोपुर रमेश चंद मीणा, अतिरिक्त विकास अधिकारी जगदीश प्रसाद मीणा, योजना से संबंधित कार्मिक, ग्राम विकास अधिकारी एवं ग्रामीण क्षेत्र के लाभार्थी उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत आयोजित कार्यशाला में पात्र परिवारों को योजना की जानकारी देने के साथ पूर्ण आवासों के लाभार्थियों को उनके नए आवास का लाभ औपचारिक रूप से प्रदान किया गया।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story