मुख्य अतिथि और गरिमामय उपस्थिति

आज दिनांक 29 जनवरी 2026 को पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगापुर सिटी में वार्षिक उत्सव का कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम का विवरण इस प्रकार है:

  • मुख्य अतिथि: श्रीमान सिंह गुर्जर (पूर्व विधायक गंगापुर सिटी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष सवाई माधोपुर)।
  • अध्यक्षता: सुदर्शन सिंह तोमर (अतिरिक्त जिला कलेक्टर)।
  • विशिष्ट अतिथि: * श्रीमती मंजू जी गुर्जर (प्रधान पंचायत समिति गंगापुर सिटी)।
  • शिवरतन जी अग्रवाल (पूर्व चेयरमैन नगर परिषद गंगापुर सिटी)।
  • संगीता वोहरा (पूर्व सभापति नगर परिषद गंगापुर सिटी)।
  • देवीलाल मीना (जिला शिक्षा अधिकारी गंगापुर सिटी)।
  • रघुनंदन जी एडवोकेट (एसएमसी सदस्य)।
  • अन्य उपस्थिति: ब्लॉक गंगापुर सिटी के सभी समस्त प्रधान, क्षेत्र के सेवानिवृत प्रधानाचार्य एवं अन्य अधिकारीगण और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

अतिथियों का स्वागत एवं विद्यालय रिपोर्ट

प्रधानाचार्य राजकुमार उपाध्याय द्वारा सभी अतिथियों का माला, साफा एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। साथ ही उन्होंने पूरे वर्ष भर विद्यालय में होने वाली गतिविधियों एवं उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी।

प्रतिभाओं का सम्मान और सांस्कृतिक रंग

माननीय अतिथियों के द्वारा विद्यालय के उन सभी श्रेष्ठ विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने सत्र 2024–25 में 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किए और विद्यालय का नाम रोशन किया। इसके अतिरिक्त:

राष्ट्रीय जंबूरी, स्काउट, NSS, पर्यावरण एवं राज्य स्तर पर चयनित खिलाड़ियों का भी प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड देकर सम्मान किया गया।

विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई, जिसकी तैयारी व्याख्याता कविता शर्मा एवं सुषमा शर्मा द्वारा करवाई गई।

विद्यालय स्टाफ की महिला कार्मिकों द्वारा शानदार रंगोली बनाई गई, जिसकी मंच से अतिथियों ने सराहना की।

अतिथियों का उद्बोधन और मार्गदर्शन

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने अपने विचार साझा किए:

  • मुख्य अतिथि मानसिंह गुर्जर: "विद्यालय स्टाफ को उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने पर बधाई।"
  • अतिरिक्त जिला कलेक्टर (अध्यक्ष): "विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।" (उन्होंने मोटिवेशन स्पीच के माध्यम से छात्रों को प्रेरित किया)।
  • जिला शिक्षा अधिकारी देवीलाल मीना: "शिक्षा के बढ़ते कदम एवं नई शिक्षा नीति के साथ PM श्री विद्यालयों में हो रहे नवाचार की महत्वपूर्ण जानकारी।"

नवीन संविधान कक्ष का उद्घाटन और समापन

माननीय अतिथियों द्वारा विद्यालय में बने नवीन संविधान कक्ष का भी विधिवत उद्घाटन किया गया जिसको सभी अतिथियों द्वारा निरीक्षण कर भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।

अंत में, सभी विद्यार्थियों को अल्पाहार वितरित किया गया और प्रधानाचार्य द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story