सवाई माधोपुर, दिनांक 25 फरवरी 2026। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अजमेर में आयोजित होने वाली विशाल जनसभा को लेकर भारतीय जनता पार्टी सवाई माधोपुर विधानसभा के कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आज जिला कार्यालय पर संपन्न हुई। जिला भाजपा अध्यक्ष मानसिंह गुर्जर की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। जिला प्रवक्ता सुरेन्द्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य 28 फरवरी को अजमेर के कायड़ विश्राम स्थली सभास्थल पर आयोजित होने वाली प्रधानमंत्री मोदी की सभा में जिले से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करना था।

रणनीति और प्रभारियों की नियुक्ति

बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा में सवाई माधोपुर जिले से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के पहुंचने को लेकर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा में जिले से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता बस एवं निजी साधनों से अजमेर कायड़ विश्राम स्थली सभास्थल पर पहुंचेंगे। इस व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने जिला महामंत्री जगदीश अग्रवाल को विधानसभा प्रभारी एवं लालचंद गौतम को सहप्रभारी नियुक्त किया है। इसी क्रम में मोदी की सभा को सफल बनाने हेतु प्रत्येक मंडल स्तर पर भी जवाबदेही तय करते हुए प्रभारी और सहप्रभारी नियुक्त किए गए हैं।

मंडलवार जिम्मेदारियों का आवंटन

जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने मंडल अध्यक्षों की सहमति से विभिन्न मंडलों के लिए प्रभारियों की घोषणा की। इसके तहत बजरिया मंडल में ओमप्रकाश शर्मा को प्रभारी और केशव शर्मा को सहप्रभारी, शहर मंडल में रामपाल बालोत को प्रभारी और बाबूलाल महावर को सहप्रभारी, कुंडेरा मंडल में मनीष शर्मा को प्रभारी और भगवान सैनी को सहप्रभारी बनाया गया है। वहीं, ग्रामीण मंडल में हाबूलाल मीणा को प्रभारी और प्रेमराज मीणा को सहप्रभारी तथा मलारना डूंगर मंडल में प्रभारी हनुमान मीणा और हुकुम सोनी को सहप्रभारी नियुक्त किया गया है।

आगामी सांगठनिक कार्यक्रम और कार्यशाला

बैठक में केवल अजमेर सभा ही नहीं, बल्कि पार्टी के आगामी कार्यक्रमों, पंचायतराज चुनाव की तैयारी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान को लेकर भी गहन चर्चा की गई। बैठक में कार्यक्रमों को गति प्रदान करने की भूमिका बनाते हुए आगामी 8 मार्च को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की जिला कार्यशाला आयोजित करने का निर्णय लिया गया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नेताओं ने आगामी पंचायतराज चुनावों में पूरी शक्ति के साथ जुटने का आह्वान किया।

बैठक में उपस्थित वरिष्ठ पदाधिकारी

इस महत्वपूर्ण सांगठनिक बैठक में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमप्रकाश शर्मा, बजरंग लाल जाट, सुरेश चंद जैन, पूर्व जिला प्रमुख पृथ्वीराज मीणा, जिला महामंत्री जगदीश अग्रवाल, बाबूलाल मीणा, जिला उपाध्यक्ष हरिओम गर्ग, लालचंद गौतम, मीरा सैनी, जिला मंत्री हरफूल मरमट, जिला प्रवक्ता सुरेन्द्र शर्मा, जिला कार्यालय मंत्री मुकेश शर्मा, विधानसभा प्रवासी गौरव फौजदार, बजरिया मंडल अध्यक्ष रितेश भारद्वाज, शहर मंडल अध्यक्ष कपिल जैन, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अशोकराज मीणा, मलारना डूंगर मंडल अध्यक्ष श्रीचंद सैनी, सोशल मीडिया सहसंयोजक मेहनाज पटेल, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मुरली गौतम, अनिल बंसल, बनवारी बंसल एवं सीताराम शुक्ला आदि भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story