PM Awas Yojana: सवाई माधोपुर के कमलेश मीणा को मिला पक्का मकान
बामनवास के फुलवाड़ा निवासी कमलेश मीणा को योजना के तहत 1.20 लाख की आर्थिक सहायता और मनरेगा का लाभ मिला, जिससे कच्चे घर की समस्या दूर हुई।

कच्चे मकान के बाहर खड़ी बामनवास निवासी ग्रामीण महिला की तस्वीर।
सवाई माधोपुर, 25 सितम्बर। पंचायत समिति बामनवास की ग्राम पंचायत फुलवाड़ा निवासी कमलेश मीणा पुत्र प्रभुलाल के पक्के घर का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के माध्यम से साकार हो गया। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार लंबे समय से कच्चे मकान में रहने को मजबूर था। बारिश और मौसम की कठिन परिस्थितियों के दौरान परिवार को कई असुविधाओं का सामना करना पड़ता था।
लाभार्थी कमलेश मीणा के आवास को वर्ष 2024-25 में स्वीकृति मिली। योजना के तहत कुल 1.20 लाख रुपये की सहायता राशि तीन किश्तों में सीधे बैंक खाते में हस्तांतरित की गई। इसमें पहली किश्त 15 हजार रुपये, दूसरी किश्त 45 हजार रुपये और अंतिम किश्त 60 हजार रुपये थी। आवास निर्माण के लिए मनरेगा के तहत 85 मानव दिवस का भी लाभ मिला।
बामनवास में आयोजित विकसित भारत जन सेवा अभियान शिविर में कमलेश मीणा की पत्नी चंद्री देवी को नवनिर्मित आवास की प्रतीकात्मक चाबी सौंपी गई। करीब 1.50 लाख रुपये की लागत से निर्मित इस आवास में लाभार्थी ने स्वयं भी 50 हजार रुपये की राशि व्यय की।
पक्का आवास मिलने के बाद परिवार को बारिश के दिनों में सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण मिला है। स्वच्छ एवं सुरक्षित आवास से बच्चों की पढ़ाई, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में भी सकारात्मक बदलाव आया है। कमलेश मीणा ने पक्का घर मिलने पर राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur
नाम: हरक चंद जैन
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)
परिचय
हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:
- दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
- अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।
