सवाई माधोपुर, 14 दिसम्बर। राज्य सरकार के सफल कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर शनिवार को स्वच्छता और जनभागीदारी का एक प्रेरक दृश्य देखने को मिला। शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थल सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन परिसर में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और नागरिकों ने एकजुट होकर श्रमदान किया और स्वच्छता को सामूहिक जिम्मेदारी के रूप में स्थापित करने का सशक्त संदेश दिया।

रेलवे स्टेशन परिसर के बाहर चलाए गए विशेष सफाई अभियान के दौरान जनप्रतिनिधि और अधिकारी स्वयं झाड़ू थामे नजर आए। यह दृश्य न केवल स्वच्छता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शा रहा था, बल्कि आमजन को यह भी प्रेरित कर रहा था कि स्वच्छता किसी एक विभाग या अभियान तक सीमित नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग की साझा जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में नगर परिषद सभापति सुनील तिलकर ने कहा कि राज्य सरकार स्वच्छता, जनस्वास्थ्य और शहरी विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और इसके सकारात्मक परिणाम अब धरातल पर स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगे हैं।

सभापति सुनील तिलकर ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए स्वच्छ सवाई माधोपुर के निर्माण में निरंतर सहयोग का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जब प्रशासन और जनता एक साथ खड़े होते हैं, तभी स्वच्छता जैसे अभियान स्थायी और प्रभावी बन पाते हैं। यह आयोजन केवल सफाई तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसने यह संदेश भी दिया कि जनसहभागिता से शहर की तस्वीर और तकदीर दोनों बदली जा सकती हैं।

इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद गौरव बुडानिया, अतिरिक्त जिला कलेक्टर संजय शर्मा, नगर परिषद आयुक्त देवेन्द्र जिन्दल, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) हरकेश मीना, अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग बीएल मीना, अधीक्षण अभियंता जलदाय विभाग बीएस मीना, संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार राकेश कुमार अटल, पूर्व उपसभापति राजेश गोयल सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन पर हुआ यह श्रमदान अभियान स्वच्छता के प्रति सामूहिक संकल्प का प्रतीक बनकर सामने आया, जिसने शहर को स्वच्छ और जागरूक बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम दर्ज किया।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story