लायंस क्लब गंगापुर सिटी की ओर से नोबेल पब्लिक स्कूल, बालाजी चौक पर पीस पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संयोजक रीना पालीवाल एवं माधवी गुप्ता के संयोजन में आयोजित प्रतियोगिता का विषय ‘विविधता में एकता’ रखा गया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

अध्यक्ष राजेंद्र एकाउंटेंट ने बताया कि इस थीम के माध्यम से बच्चों को कला के जरिए शांति, आपसी सद्भाव एवं सांस्कृतिक धरोहर को समझने की प्रेरणा मिलती है। प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया और विषय को पोस्टर के माध्यम से अभिव्यक्त किया।

कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी बच्चों को लायंस क्लब की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। स्कूल के बच्चों एवं शिक्षकों ने प्रतियोगिता के आयोजन में लायंस क्लब का सहयोग किया।

लायंस क्लब सेवा सप्ताह के माध्यम से लगातार विभिन्न प्रकार की सेवा गतिविधियां कर रहा है। मीडिया प्रभारी विजय मुकुट आई केयर ने बताया कि इस अवसर पर राजेंद्र गर्ग बि aar मेडिकल, रेखा Mahesh aradiya, ज्योति दीक्षित, रीना पालीवाल, माधवी गुप्ता एवं अध्यक्ष राजेंद्र एकाउंटेंट सहित क्लब के सदस्य मौजूद रहे। प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों की रचनात्मक भागीदारी के साथ शांति, आपसी सद्भाव और विविधता में एकता के संदेश को प्रमुखता मिली।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story