गंगापुर सिटी में परशुराम जन्मोत्सव का आगाज, गौसेवा से हुई शुरुआत
ब्राह्मण समाज द्वारा पांच दिवसीय महोत्सव के प्रथम दिन श्रीगोपाल गौशाला में गौ-पूजन और आरती का आयोजन किया गया।

गंगापुर सिटी के श्रीगोपाल गौशाला में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर गौ-आरती एवं पूजन करते ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक।
गंगापुर सिटी में भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर पांच दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार, 22 तारीख को प्रातः 10 बजे श्रीगोपाल गौशाला प्रांगण में हुआ, जहां ब्राह्मण समाज गंगापुर सिटी द्वारा गौमाता पूजा, आरती, हरा चारा व गुड़ खिलाकर गोसेवा कार्य बड़े धूमधाम से संपन्न किया गया।
कार्यक्रम में श्री गोपाल गौशाला समिति की उपाध्यक्ष श्रीमती पूनम जी जगवानी, महामंत्री कृपा शंकर उपाध्याय, प्रीतम एवं मंत्री ओमप्रकाश गुप्ता पीएनबी द्वारा सभी आगंतुकों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर बाबू लाल सेकेट्री, श्यामलाल शर्मा, कुलदीप जैमिनी, डॉ अनुज कुमार शर्मा, कमलेश जोशी, अजय पाराशर, राकेश उपाध्याय, राजेश शर्मा, कौशल बौहरा, दिलीप तिवाड़ी, मदनमोहन भारद्वाज, सीताराम, गिर्राज, श्याम सुंदर जी, मुकेश व्यास, धर्मेंद्र, जितेंद्र, श्याम, कमलेशजी शर्मा, घनश्याम मिश्र, सुरेश गोपाल जी, रमाकांत शर्मा, शुभम, अवधबिहारी जी, गौरी शंकर शुक्ला सहित समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
भगवान परशुराम जन्मोत्सव के आगामी कार्यक्रमों के अंतर्गत 23 और 24 अप्रैल 2026 को महिलाओं, पुरुषों, बालक-बालिकाओं के लिए साहित्यिक एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन परशुराम छात्रावास, दशहरा मैदान में प्रतिदिन शाम 5 बजे से किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं में मेहंदी, रंगोली, श्लोक, आशुभाषण, रस्साकसी, कुर्सी दौड़, चम्मच दौड़, कैरम और शतरंज शामिल हैं।
इसके पश्चात 25 तारीख को शाम 5 बजे सालौदा मोड़ से बाइक रैली आयोजित होगी। समापन दिवस 26 तारीख रविवार को दोपहर 2 बजे सीताराम जी के मंदिर से भगवान परशुराम जी की भव्य एवं दिव्य शोभायात्रा के साथ होगा।
आयोजकों ने संस्कृति, संस्कार, सामाजिक सौहार्द और एकता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में अधिकाधिक सहभागिता की अपील की है, जिससे समाजिक समरसता और धार्मिक परंपराओं को नई ऊर्जा मिल सके।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
