पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि गंगापुर सिटी में समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई
भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित उपाध्याय के एकात्म मानववाद और अंत्योदय सिद्धांतों को याद कर दी श्रद्धांजलि, पार्क में माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित।

गंगापुर सिटी के नसिया कॉलोनी स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में समर्पण दिवस के अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित करते भाजपा पदाधिकारी एवं मुख्य वक्ता रामसिंह खटाना।
श्रद्धांजलि सभा और मुख्य वक्ता का संबोधन
जनसंघ एवं भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को भारतीय जनता पार्टी गंगापुर सिटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा नगरपरिषद क्षेत्र के नसिया कॉलोनी स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में पहुंचकर समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया!
उक्त कार्यक्रम के संदर्भ में भाजपा जिला सह मीडिया प्रमुख धनेश शर्मा ने बताया कि उक्त पुण्यतिथि कार्यक्रम को समर्पण दिवस के रूप में शहर मंडल अध्यक्ष मिथलेश व्यास की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में निर्वातमान सभापति शिवरतन अग्रवाल, मोर्चा संयोजक जमनालाल वैष्णव, मन की बात जिला प्रभारी डॉ. हेमंत शर्मा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष नागेश लोढ़ी की गरिमामयी उपस्थिति रही जबकि मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व जिला उपाध्यक्ष रामसिंह खटाना उपस्थित रहे!
उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रपट पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया! उक्त अवसर पर मुख्य वक्ता पूर्व जिला उपाध्यक्ष खटाना ने पंडित उपाध्याय के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि:
"सैद्धांतिक राजनीति के पक्षधर, एकात्म मानववाद के प्रणेता एवं अंतिम छोर के व्यक्ति तक योजनाओं के लाभ के पक्षधर थे पंडित उपाध्याय। अपने बाल्य काल से ही पंडित उपाध्याय ने संघर्षमय जीवन जीते हुए जनसंघ की स्थापना से लेकर भारतीय जनता पार्टी के विचार को अपने सिद्धांतों के आधार पर आगे बढ़ाने का कार्य किया और अपने जीवन में राष्ट्र को एकात्म मानववाद का महत्वपूर्ण सिद्धांत देने का कार्य किया।"
इस अवसर पर उन्होंने प्रत्येक पार्टी कार्यकर्ता को पंडित उपाध्याय के सैद्धांतिक, राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया!
पदाधिकारियों के विचार एवं अंत्योदय का संकल्प
इस अवसर पर जिला मोर्चा संयोजक जमनालाल वैष्णव ने कहा कि:
"पंडित उपाध्याय ने सुचिता की राजनीति को अपने जीवन में अपनाया और अनेक बार अपने सिद्धांतों को प्रमुखता देते हुए तुष्टिकरण की नीति के खिलाफ संघर्ष जारी रखते हुए अंत्योदय योजना, एकात्म मानववाद के विचार को प्रतिपादित किया!"
कार्यक्रम के अंत में निवर्तमान सभापति शिवरतन अग्रवाल द्वारा अपने उद्बोधन में प्रत्येक कार्यकर्ता से अपने जीवन में पंडित उपाध्याय से प्रेरणा लेते हुए जनता के प्रति समर्पित रहते हुए अपने जीवन को जीने का आह्वान किया गया!
उपस्थिति एवं आभार
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित पदाधिकारी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद, आभार प्रकट किया गया! कार्यक्रम का मंच संचालन धनेश शर्मा द्वारा किया गया!
भाजपा जिला सह मीडिया प्रमुख शर्मा ने बताया कि उक्त अवसर पर निम्नलिखित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे:
- पूर्व विधानसभा संयोजक प्रदीप सरकार
- राधा दीक्षित
- अंकित तंवर
- गोपाल धामोनिया
- गोपाल दीक्षित
- विकास सैनी
- नानकचंद गोयल
- एडवोकेट तन्मय श्रीवास्तव
- मुकेश प्रजापत
- जीतू गुर्जर सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे!

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
