मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर पांचना बांध का तकनीकी ट्रायल सफल, सिंचाई जल निकासी की तैयारियां पूरी
पांचना बांध पर गुरुवार को जल निकासी तंत्र का व्यापक तकनीकी परीक्षण सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कमांड क्षेत्र के स्लूस गेट, लिफ्ट सिंचाई प्रणाली और गंभीरी नदी बहाव क्षेत्र के गेटों की जांच की गई। अधिकारियों ने सिंचाई जल निकासी से पहले सभी तकनीकी व्यवस्थाओं को सुरक्षित और दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

करौली में पांचना बांध पर जल संसाधन विभाग के अधिकारियों और प्रशासन के प्रतिनिधि जल निकासी तंत्र का निरीक्षण करते हुए।
करौली/सवाई माधोपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशन में पांचना बांध से सिंचाई जल निकासी की तैयारियों के तहत गुरुवार को पांचना बांध पर जल निकासी तंत्र का व्यापक तकनीकी परीक्षण सफलतापूर्वक सम्पन्न किया गया। परीक्षण के दौरान कमांड क्षेत्र की नहरों में पानी छोड़ने वाले स्लूस गेटों का सफल ट्रायल किया गया। इसके साथ ही गैर-कमांड क्षेत्र के लिए विकसित लिफ्ट सिंचाई प्रणाली का भी सफल परीक्षण किया गया।
तकनीकी परीक्षण के दौरान बांध के बहाव क्षेत्र में गंभीरी नदी की ओर जल निकासी के लिए स्थापित गेटों की भी विस्तृत जांच और परीक्षण प्रक्रिया पूरी की गई। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने सभी गेटों, जल निकासी तंत्र तथा संबंधित व्यवस्थाओं की कार्यक्षमता का परीक्षण करते हुए उनका निरीक्षण किया और आवश्यक तकनीकी पहलुओं की समीक्षा की।
इस अवसर पर कमांड एवं पाँचना गुडला संघर्ष समिति के सदस्यों ने माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का सौहार्दपूर्ण वातावरण में 20 वर्ष से चली आ रही समस्या के शांतिपूर्ण समाधान के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।
संभागीय आयुक्त नलिनी कठोतिया ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सिंचाई जल निकासी शुरू किए जाने से पहले सभी तकनीकी व्यवस्थाओं को पूरी तरह दुरुस्त एवं सुरक्षित सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसानों को निर्बाध रूप से सिंचाई जल उपलब्ध कराया जा सके।
परीक्षण के दौरान जिला कलक्टर करौली अक्षय गोदारा, जिला कलक्टर सवाई माधोपुर कानाराम, पुलिस अधीक्षक करौली लोकेश सोनवाल, जल संसाधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी तथा कमांड क्षेत्र व पाँचना गुडला संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों सहित अन्य अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सफल तकनीकी परीक्षण के साथ सिंचाई जल निकासी से पूर्व आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा भी पूरी की गई।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)
नाम: मदन मोहन गर्ग
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)
कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला
बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र
परिचय
मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
- बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
- एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)
