सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित पालनहार योजना के तहत सत्र 2026-27 के लिए वार्षिक सत्यापन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विभाग ने योजना से जुड़े सभी लाभार्थियों से समय पर सत्यापन करवाने की अपील करते हुए स्पष्ट किया है कि सत्यापन नहीं होने की स्थिति में भुगतान रोक दिया जाएगा।

सवाई माधोपुर में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक मनोज कुमार गहलोत ने बताया कि सत्र 2026-27 का वार्षिक सत्यापन किए जाने के लिए पोर्टल पर ऑप्शन शुरू हो चुका है। जिले के सभी पालनहार लाभार्थी अपने नजदीकी ई-मित्र केंद्र के माध्यम से वार्षिक सत्यापन करवा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि सत्यापन के लिए जनआधार कार्ड, बच्चों के आधार कार्ड तथा बच्चों के अध्ययनरत प्रमाण पत्र की आवश्यकता होगी। यदि किसी बच्चे का वर्तमान सत्र में अध्ययनरत नहीं होना पाया जाता है, तो पहले संबंधित बच्चे का नाम संबंधित पंचायत समिति के समाज कल्याण विभाग कार्यालय में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर हटवाना होगा। इसके बाद ही परिवार के अन्य बच्चों का वार्षिक सत्यापन किया जा सकेगा।

उप निदेशक मनोज कुमार गहलोत ने जिले के सभी पालनहार योजना लाभार्थियों से वार्षिक सत्यापन अनिवार्य रूप से करवाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार समय पर सत्यापन नहीं करवाने की स्थिति में योजना के तहत मिलने वाला भुगतान रोक दिया जाएगा।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story