पुलिस मुख्यालय एवं भरतपुर रेंज आईजीपी श्रीमान कैलाश चन्द विश्नोई (IPS) के आह्वान पर प्रदेशभर में दिनांक 16.04.2026 से 30.04.2026 तक संचालित विशेष अभियान 'ऑपरेशन गरिमा' के अंतर्गत सवाई माधोपुर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई और जन-जागरूकता के प्रयास निरंतर जारी हैं। इसी क्रम में आज दिनांक 21-04-2026 को जिला पुलिस अधीक्षक सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेयी (IPS) के कुशल निर्देशन में मलारना डूंगर थाना क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय टोण्ड एवं सैनीपुरा में भव्य जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

यह संपूर्ण कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विजय सिंह (RPS) एवं पुलिस उपाधीक्षक शहर श्री उदय सिंह मीना (RPS) के निकट सुपरवीजन में संपन्न हुई। जागरूकता कार्यक्रम का सफल संचालन मलारना डूंगर थानाधिकारी श्री राजेश कुमार (पुलिस निरीक्षक) के नेतृत्व में श्री सुनील दत्त (सउनि.) एवं श्री जयदेव (हैड कांस्टेबल संख्या 333) मय टीम द्वारा किया गया। इन कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को महिला सुरक्षा की बारीकियों, बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव के तरीकों और सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था के नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई।

विशेष सत्र के दौरान पुलिस टीम ने बालकों के विरुद्ध होने वाले अपराधों, नशा उन्मूलन की आवश्यकता और समाज में सौहार्द बनाए रखने के उपायों पर गहराई से प्रकाश डाला। सुरक्षा उपायों और जागरूकता संबंधी इन महत्वपूर्ण जानकारियों का उद्देश्य भावी पीढ़ी को कानून के प्रति सजग बनाना और अपराध मुक्त समाज की स्थापना करना है। इस अभियान के माध्यम से पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि आमजन की सुरक्षा और गरिमा सुनिश्चित करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है, जो इस प्रकार के शैक्षणिक अभियानों से और अधिक सुदृढ़ हो रही है।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story