सवाई माधोपुर, 27 नवंबर। मानसून वर्ष 2025 के दौरान हुई बाढ़ और अतिवृष्टि के कारण खरीफ फसल संवत 2082 में हुए नुकसान के मद्देनजर राज्य सरकार ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत प्रभावित किसानों के प्रकरणों को ऑनलाइन दर्ज कराने के लिए डीएमआईएस पोर्टल पर विशेष विकल्प उपलब्ध कर दिया गया है।

तहसीलदार नीरू सिंह ने बताया कि तहसील सवाई माधोपुर के अभावग्रस्त घोषित गांवों से जुड़े फसल खराबे के मामलों को डीएमआईएस पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज करने का कार्य तहसील प्रशासन द्वारा शुरू कर दिया गया है। उन्होंने प्रभावित काश्तकारों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की देरी किए बिना अपने आवश्यक दस्तावेज संबंधित पटवारी को उपलब्ध कराएं।

इस प्रक्रिया के लिए किसानों को आधार कार्ड, जनाधार कार्ड, नकल जमाबंदी और आधार से लिंक मोबाइल नंबर सहित सभी जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। तहसील सवाई माधोपुर में इस खरीफ सीजन के दौरान कुल 104 गांव अभावग्रस्त घोषित किए गए हैं, जिनमें प्रभावित किसानों के मामलों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

तहसील प्रशासन ने ग्रामीणों से आग्रह किया है कि वे निर्धारित दस्तावेज समय पर जमा कर प्रक्रिया का लाभ उठाएं, ताकि वास्तविक प्रभावित किसानों को शीघ्र राहत प्रदान की जा सके। यह पहल किसानों के लिए त्वरित राहत सुनिश्चित करने के साथ-साथ प्रशासनिक प्रक्रिया को भी पारदर्शी और सटीक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story