मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिन पर विप्र फाउंडेशन की गौसेवा, दीर्घायु व यशस्वी जीवन की कामना
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिन पर गंगापुर सिटी में विप्र फाउंडेशन द्वारा गौसेवा का आयोजन किया गया। प्रदेशाध्यक्ष डॉ. हेमंत शर्मा के नेतृत्व में गोशाला में गौमाताओं को चारा खिलाकर मुख्यमंत्री के दीर्घायु, स्वस्थ एवं यशस्वी जीवन की कामना की गई।

गंगापुर सिटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिन के पावन अवसर पर विप्र फाउंडेशन राजस्थान जोन एक-डी द्वारा गौसेवा का प्रेरक आयोजन किया गया। प्रदेशाध्यक्ष डॉ. हेमंत शर्मा के नेतृत्व में संगठन के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों ने गंगापुर सिटी के दशहरा मैदान स्थित श्री गोपाल गोशाला में पहुंचकर गौमाताओं को हरा चारा, गाजर एवं पालक खिलाकर मुख्यमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु तथा यशस्वी राजनीतिक, सामाजिक एवं पारिवारिक जीवन की मंगलकामना की।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. हेमंत शर्मा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि राजस्थान सरकार ने अपने कार्यकाल में समाज के प्रत्येक वर्ग को ध्यान में रखते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया है। उन्होंने हाल ही में प्रस्तुत राज्य बजट का उल्लेख करते हुए बताया कि गंगापुर सिटी के लिए विशेष विकास राशि की स्वीकृति क्षेत्र के चहुमुखी विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
इस अवसर पर उपस्थित विप्रजनों ने गौसेवा को सेवा और संस्कार का प्रतीक बताते हुए भगवान परशुराम से मुख्यमंत्री के निरंतर प्रगतिशील जीवन के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष दिलीप तिवाड़ी, सर्व ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष बालकृष्ण शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु गुरुजी, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष गोविंद पाराशर, युवा जिलाध्यक्ष धनेश शर्मा, तलावड़ा मंडल अध्यक्ष शिवचरण शर्मा ‘अन्ना’, महामंत्री मदन मोहन शर्मा, जिला उपाध्यक्ष गोविंद सहाय शर्मा, युगल किशोर चतुर्वेदी, श्याम सुंदर शर्मा सहित विप्र फाउंडेशन के अनेक पदाधिकारी एवं मातृशक्ति की सक्रिय सहभागिता रही।
गौसेवा और सामाजिक समरसता के इस आयोजन ने न केवल मुख्यमंत्री के जन्मदिन को सेवा भाव से जोड़ा, बल्कि समाज में सकारात्मक संदेश देते हुए संगठन की सामाजिक प्रतिबद्धता को भी सशक्त रूप से रेखांकित किया।
- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्माBhajanlal Sharma Birthdayविप्र फाउंडेशन राजस्थानVipra Foundation Rajasthanगौसेवा गंगापुर सिटीGaushala Gangapur Cityडॉ हेमंत शर्माDr Hemant Sharmaगंगापुर सिटी समाचारGangapur City Newsराजस्थान सरकारRajasthan Governmentब्राह्मण समाज कार्यक्रमBrahmin Community Eventसामाजिक सेवा राजस्थान

Madan Mohan Garg(Gangapur City)
नाम: मदन मोहन गर्ग
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)
कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला
बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र
परिचय
मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
- बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
- एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)
