सवाई माधोपुर, 10 दिसंबर। मानवाधिकारों की सुरक्षा और संवेदनशीलता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को जिला कारागृह सवाई माधोपुर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सवाई माधोपुर के निर्देशानुसार यह कार्यक्रम सचिव समीक्षा गौतम की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में सचिव समीक्षा गौतम ने मानवाधिकार दिवस के महत्व और इसके मूल उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इस दिवस का मुख्य उद्देश्य समाज में समानता और न्याय की भावना को बढ़ावा देना, भेदभाव के हर रूप का विरोध करना, कमजोर और शोषित वर्गों की आवाज बनना और सभी नागरिकों में मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि जाति, धर्म, लिंग, भाषा या किसी अन्य आधार पर किया गया भेदभाव मानवाधिकारों के मूल सिद्धांतों के प्रतिकूल है।

सचिव समीक्षा गौतम ने बंदियों से अपील की कि वे अपने व्यवहार में मानवाधिकारों का पालन करें और उनके संरक्षण के लिए सहयोग करें। उन्होंने बताया कि मानवाधिकार दिवस मनाने का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी व्यक्ति अन्याय, शोषण या अत्याचार का शिकार न हो।

कार्यक्रम के दौरान बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इसमें निःशुल्क विधिक सलाह एवं सहायता का अधिकार, गिरफ्तारी का कारण जानने का अधिकार, न्यायालय के समक्ष पेश होने का अधिकार, सजा पूरी होने पर रिहाई का अधिकार, गरिमापूर्ण जीवन, भोजन, पेयजल, चिकित्सकीय देखभाल और धार्मिक स्वतंत्रता जैसे अधिकार शामिल थे। इस अवसर पर चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल राधेश्याम योगी एवं अधिकार मित्र मगनलाल मीणा ने भी बंदियों को मानवाधिकारों के महत्व से अवगत कराया।

सचिव समीक्षा गौतम ने कार्यक्रम के उपरांत जिला कारागृह का निरीक्षण किया और उपाधीक्षक जिला कारागृह बिहारीलाल से बंदियों को उपलब्ध सुविधाओं जैसे भोजन, पेयजल, चिकित्सकीय सेवाएं, कारागृह की साफ-सफाई, मरम्मत कार्य, निःशुल्क विधिक सलाह और अधिवक्ताओं की उपलब्धता की स्थिति का जायजा लिया।

इस पहल के माध्यम से यह संदेश स्पष्ट रूप से गया कि मानवाधिकारों की जानकारी और उनका सम्मान हर व्यक्ति का मौलिक कर्तव्य है। जिला कारागृह में आयोजित यह कार्यक्रम न केवल बंदियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करता है, बल्कि समाज में मानवाधिकारों के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होता है।

Updated On
Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story