अंबेडकर सर्किल पर जश्न और आतिशबाजी

  • इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने बजरिया अंबेडकर सर्किल पर एकत्रित होकर मिठाई बाटी।
  • कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और एक-दूसरे को बधाई दी।
  • कार्यक्रम में बड़ी संख्या में एनएसयूआई कार्यकर्ता उपस्थित रहे और नारेबाजी कर खुशी जाहिर की।

संगठन की मजबूती और छात्र हितों पर संकल्प

पदाधिकारियों ने कहा कि "विनोद जाखड़के नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा देशभर के विद्यार्थियों की आवाज और प्रभावी तरीके से उठेगी।" कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता से एनएसयूआई को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी। इस दौरान मौजूद नेताओं ने संगठन को मजबूत करने और छात्र हितों के मुद्दों को लेकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प भी लिया।


जिलाध्यक्ष आसिफ खलीफा का संबोधन

NSUI जिलाध्यक्ष आसिफ खलीफा ने कहा कि विनोद जाखड़को एनएसयूआई राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने के बाद प्रदेशभर में खुशी का माहौल है।

खलीफा ने कहा कि विनोद जाखड़ दलित घर से निकलकर राजस्थान कॉलेज के अध्यक्ष बने, यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष बने ओर अब प्रदेश एनएसयूआई के अध्यक्ष बने जिन्होंने पूरे राजस्थान के अंदर लोकतांत्रिक मूल्यों की, छात्रों की, महिलाओं की आवाज को उठाने का काम किया है।


Updated On
Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story