गंगापुर सिटी। निकटवर्ती ग्राम पंचायत महूकला में श्री एन एन शर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट की एक आवश्यक बैठक ताजपुर रोड स्थित मिलन मैरिज गार्डन एंड रिजॉर्ट के कम्युनिटी हॉल में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट अध्यक्ष राम किशन शाक्य सेवानिवृत्ति सीटीआई ने की, जिसमें आगामी 6 तारीख को होने वाले स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्तदान शिविर के सफल आयोजन की रूपरेखा तैयार की गई।

जिम्मेदारियों का वितरण और प्रभारियों की नियुक्ति

बैठक में मुख्य रूप से शिविर के सफल संचालन के लिए जिम्मेदारियां का वितरण किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से स्वास्थ्य परीक्षण व्यवस्था में ऋषि राज गुर्जर व रक्तदान शिविर के लिए अनिल शर्मा और नेता को प्रभारी बनाया गया है। सांस्कृतिक कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए तेज सिंह जाटव सालोदिया, प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के सम्मान का जिम्मा अशोक शर्मा व रक्तदाताओं में सम्पर्क और शिविर के प्रचार प्रसार का जिम्मा मुकेश बंजारा को सौंपा गया है। इसके अतिरिक्त कार्यस्थल की व्यवस्थाओ को मैरिज गार्डन के मालिक और ट्रस्ट के सदस्य बत्ती लाल सैनी देखेंगे। बैठक में मुख्य रूप से आगामी 6 तारीख को होने वाले स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्तदान शिविर के सफल आयोजन के लिए जिम्मेदारियों का वितरण किया गया।

प्रतिष्ठित अतिथियों का आगमन और सांस्कृतिक प्रस्तुति

मुख्य ट्रस्टी विनोद शर्मा ने बताया की शिविर में सम्भावित अतिथियों में "राजस्थान सरकार के कृषी एवं ग्रामीण विकास मंत्री डाक्टर किरोड़ी लाल मीणा मुख्य अतिथि और कार्यक्रम की अध्यक्षता डाक्टर राकेश शर्मा डारेक्टर राज चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग, विशिष्ट अतिथि जयपुर के आई पी एस अधिकारी करन शर्मा व डाक्टर लोकेश चतुर्वेदी होंगे।" कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए लखन भारती म्युजिक ग्रुप अपनी विशेष प्रस्तुति देगा। राजस्थान सरकार के कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे।

बैठक में सदस्यों के विचार और सहभागिता

बैठक के दौरान एडवोकेट हेमेन्द्र शर्मा, विकास सैनी, तरुण शर्मा, हरकेश गुर्जर, नेत्रपाल मीना, बाबू भाई सैनी, कैदार माली, रामस्वरूप सैनी, अरुण शाक्यवार और राधेश्याम पंवार आदि सदस्यों ने अपने-अपने विचार रखें और शिविर को सफल बनाने का संकल्प लिया। ग्राम पंचायत महूकला में श्री एन एन शर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस शिविर में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान भी किया जाएगा।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story