दिनांक 16/03/2026 सोमवार को प्रात 11.00 बजे निशक्तजन जागरण मंच के तत्वाधान से जिला अध्यक्ष अमजद खान के नेतृत्व में कमेटी कार्यकर्ताओं व निशक्तजनों ने गंगापुर सिटी राजकीय चिकित्सालय के नए पीएमओ विजेंद्र गुप्ता जी के पद ग्रहण करने पर उनका माला पहना कर स्वागत व सम्मान किया गया।

ज्ञापन एवं समस्याओं पर चर्चा

इस अवसर पर कमेटी द्वारा निशक्तजनों की विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु ज्ञापन भी दिया गया। आगे कमेटी द्वारा पीएमओ साहब से निशक्तजनों के कार्य करवाने में सहयोग करने की अपील की गई। मंच के सदस्यों ने चिकित्सालय प्रशासन के समक्ष निशक्तजनों को आने वाली व्यवहारिक दिक्कतों को विस्तार से रखा और उनके त्वरित निस्तारण की मांग की।

मौके पर प्रमाण पत्र निर्माण

स्वागत कार्यक्रम के साथ-साथ जनकल्याणकारी कार्य भी संपादित किए गए। इसी मौके पर कमेटी द्वारा कई निशक्तजनों के सर्टिफिकेट भी बनवाए गए ताकि उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ सुचारू रूप से मिल सके। पीएमओ विजेंद्र गुप्ता ने कमेटी को आश्वस्त किया कि निशक्तजनों के कार्यों में प्राथमिकता बरती जाएगी।

गरिमामयी उपस्थिति

इस कार्यक्रम के दौरान निशक्तजन जागरण मंच के कई पदाधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे। मौके पर उपस्थित जन जगदीश, अशोक, धर्म सिंह, राहत खान, गोपी, लक्ष्मी नारायण, मोनू, नवल, आदि लोग उपस्थित थे। सभी ने नए पीएमओ का उत्साहपूर्वक अभिनंदन किया।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story