शानदार परिणाम और मेधावी छात्र

  • संस्थान के मेधावी छात्र शंशाक शर्मा ने 99.25 परसेंटाइल प्राप्त कर सर्वाधिक अंक अर्जित किए।
  • शिवम शर्मा, चाहत चौधरी, तनवी शर्मा, आयुष प्रेमराज, प्रिंस ऋषि, प्रणव शेखावत, सिदार्थ नारेडा तथा हिमांशु शर्मा सहित अनेक विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर सफलता का परचम लहराया।

हाल ही में घोषित हुए JEE Main परीक्षा परिणामों में निर्मल आईआईटी एंड मेडिकल अकादमी के विद्यार्थियों की इस उपलब्धि ने शिक्षा जगत में संस्थान की साख को और मजबूत किया है। विद्यार्थियों की यह सफलता उनकी लगन, सतत परिश्रम और संस्थान द्वारा प्रदान किए जा रहे गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन का परिणाम मानी जा रही है।


निदेशक का संदेश

इस उपलब्धि की जानकारी संस्थान के निदेशक मनीष चौधरी ने देते हुए बताया कि:

"विद्यार्थियों की मेहनत और अभिभावकों के विश्वास ने संस्थान को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाया है। यह सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।"

सम्मान समारोह एवं भविष्य की शुभकामनाएँ

विद्यार्थियों की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के उपलक्ष्य में संस्थान परिसर में एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें सभी सफल विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों की मेहनत और अनुशासन की सराहना की तथा आगे भी ऐसे ही परिणाम लाने का विश्वास जताया।

निर्मल की यह सफलता न केवल संस्थान के लिए गर्व का क्षण है, बल्कि क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था के लिए भी एक प्रेरणादायक उपलब्धि बनकर उभरी है।

Dheerajkumar Sharma(Sawai Madhopur )

Dheerajkumar Sharma(Sawai Madhopur )

नाम: धीरज कुमार शर्मा

वर्तमान पद: हिंडौन संवाददाता (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: हिंडौन सिटी, जिला करौली (राजस्थान)

बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, प्रशासन, कला और धार्मिक गतिविधियां

परिचय
धीरज कुमार शर्मा राजस्थान के करौली जिले के अंतर्गत आने वाले हिंडौन सिटी क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह हिंडौन के स्थानीय समाचारों के साथ-साथ विशेष रूप से राजनीति और शिक्षा के क्षेत्र को नियमित रूप से कवर करते हैं। इसके अलावा, कला और धार्मिक विषयों पर भी उनकी अच्छी पकड़ है और वह इन क्षेत्रों में भी रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

धीरज कुमार शर्मा को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 साल का लंबा अनुभव है:

  • वह पिछले तीन वर्ष से लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और हिंडौन क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।
  • 'प्रातः काल' से पहले उन्होंने 10 साल तक 'राष्ट्रदूत' अखबार में कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री प्राप्त की है।

Next Story