79वां वार्षिक संत समागम: ‘जागृति’ की रोशनी में सेवा और समर्पण का दिव्य संगम
समालखा स्थित संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल पर 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले 79वें वार्षिक संत समागम की तैयारियां तेजी से चल रही हैं।

समालखा स्थित संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल पर 79वें वार्षिक संत समागम की तैयारियों के दौरान निःस्वार्थ सेवा करते हुए श्रद्धालु।
गंगापुर सिटी, 05 अक्टूबर, 2026। संत निरंकारी मिशन का 79वां वार्षिक संत समागम 23 से 26 अक्टूबर, 2026 तक समालखा स्थित संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल पर भव्यतापूर्वक आयोजित किया जाएगा। समागम में सेवा, समर्पण, प्रेम, सद्भाव और मानव एकता की भावना का संदेश दिया जाएगा। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में आनंद, उमंग और प्रभु-प्रेम की अनुभूति दिखाई दे रही है।
सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी के पावन सान्निध्य में आयोजित होने वाला यह समागम प्रेम, सेवा, सद्भाव और मानव एकता की दिव्य भावना को केंद्र में रखेगा। इस पावन समागम की शुभ सूचना से श्रद्धालुओं के हृदय आनंद और उमंग से प्रफुल्लित हैं।
इस वर्ष के वार्षिक निरंकारी संत समागम का प्रेरणादायी विषय ‘जागृति’ है। अंतर्मन में जब प्रभु का प्रकाश जागता है तो जीवन की दिशा बदल जाती है। सेवा में समर्पण, सुमिरन में शांति और सत्संग में सत्य की अनुभूति होने लगती है। इसी भीतर के प्रकाश और चेतना के नवजागरण की दिव्य अनुभूति से परिपूर्ण यह संत समागम श्रद्धालुओं के लिए एक अनुपम आध्यात्मिक यात्रा बनेगा।
समागम की तैयारियां श्रद्धा, समर्पण, लगन और निःस्वार्थ सेवा-भाव के साथ पूरे उत्साह से चल रही हैं। वार्षिक निरंकारी संत समागम की भव्यता को दर्शाता मुख्य प्रवेश-द्वार भी आकार ले रहा है। यह प्रवेश-द्वार प्रेम, समरसता और आत्मिक एकत्व की ओर बढ़ते कदमों के प्रतीक के रूप में श्रद्धालुओं का स्वागत करेगा।
तैयारियों के दौरान सेवा-भाव की छटा भी देखने को मिल रही है। सेवकों के चेहरे पर परिश्रम की थकान के बजाय संतोष और समर्पण की दिव्य आभा झलक रही है। सतगुरु माता जी भी अपने प्रवचनों में निरंतर सेवा, सत्संग और प्रभु-स्मरण के महत्व की प्रेरणा देते हुए कहती हैं—‘तन पवित्र सेवा किये, धन पवित्र दिये दान, मन पवित्र हरि भजन सों, त्रिबिध होई कल्याण।’
इसका अर्थ है कि जब तन सेवा में, धन परोपकार में और मन प्रभु-भक्ति में समर्पित हो जाता है, तभी जीवन में सच्चे कल्याण और आत्मिक शांति का मार्ग प्रशस्त होता है।
निःसंदेह, 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होने वाला 79वां वार्षिक संत समागम केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि मानवता, समरसता और एकत्व का अनुपम पर्व होगा।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)
नाम: मदन मोहन गर्ग
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)
कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला
बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र
परिचय
मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
- बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
- एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)
