सवाई माधोपुर। शिक्षा के क्षेत्र में उभरते हुए केंद्र सवाई माधोपुर में विद्यार्थियों के भविष्य को गढ़ने के लिए मोशन इंस्टीट्यूट एक नई मिसाल पेश कर रहा है। इसी कड़ी में गंगापुर सिटी के दैनिक प्रातःकाल के वरिष्ठ संवाददाता मदन मोहन गर्ग ने संस्थान का विशेष दौरा कर यहाँ की शैक्षणिक व्यवस्थाओं का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया। इस गरिमामयी अवसर पर संस्थान प्रबंधन ने वरिष्ठ पत्रकार मदन मोहन गर्ग का मोमेंटो भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

निरीक्षण के दौरान मदन मोहन गर्ग ने संस्थान के भीतर व्याप्त अनुशासित वातावरण और सकारात्मक ऊर्जा की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने क्लासरूम की स्वच्छता से लेकर कोटा की अनुभवी फैकल्टी द्वारा प्रदान किए जा रहे अध्यापन कार्य का गहराई से अवलोकन किया। गर्ग ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि मोशन इंस्टीट्यूट में न केवल आधुनिक शिक्षण पद्धतियों का समावेश है, बल्कि यहाँ का वातावरण विद्यार्थियों को एकाग्रता के साथ लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रेरित करने वाला है। विशेष रूप से कोटा की विख्यात फैकल्टी का सवाई माधोपुर में उपलब्ध होना स्थानीय प्रतिभाओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

संस्थान प्रबंधन ने अपनी कार्यप्रणाली पर प्रकाश डालते हुए स्पष्ट किया कि मोशन इंस्टीट्यूट भविष्य के डॉक्टर और इंजीनियर तैयार करने के संकल्प के साथ निरंतर अग्रसर है। संस्थान में कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए नींव मजबूत करने हेतु विशेष पाठयक्रम और नियमित शैक्षणिक सत्रों का संचालन किया जा रहा है। यह संस्थान न केवल किताबी ज्ञान, बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं के कठिन दौर के लिए छात्रों को मानसिक रूप से भी सुदृढ़ बना रहा है। पत्रकार मदन मोहन गर्ग का यह दौरा शिक्षा के गिरते स्तर के बीच एक विश्वसनीय और गुणवत्तापूर्ण संस्थान की पहचान को और भी पुख्ता करता है।

Next Story