राजस्थान के जाने-माने न्यूरो सर्जन एवं प्रियूस न्यूरो एण्ड सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल के चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. योगेश गुप्ता रविवार को गंगापुर सिटी में मरीजों को परामर्श सेवा देंगे। यह परामर्श सेवा प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक सिंहल भवन, मोती पैलेस, शेड माता रोड स्थित उनके क्लिनिक पर उपलब्ध रहेगी।

प्रियूस न्यूरो एंड सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल के प्रबंधक ने बताया कि डॉ. योगेश गुप्ता कई वर्षों से निस्वार्थ भाव से क्षेत्र के लोगों को अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। ब्रेन एवं स्पाइन से संबंधित बीमारियों से पीड़ित मरीजों से अपील की गई है कि वे परामर्श के दौरान अपनी पुरानी जांच रिपोर्ट साथ लेकर आएं, ताकि उपचार संबंधी उचित सलाह दी जा सके।

डॉ. योगेश गुप्ता को लगभग 14 वर्षों का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने करीब 12 हजार स्पाइन सर्जरी और 5 हजार से अधिक ब्रेन सर्जरी की हैं, जिसका सीधा लाभ मरीजों को मिल रहा है। उनके अनुभव के आधार पर मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।

हॉस्पिटल प्रबंधन के अनुसार, प्रियूस न्यूरो एंड सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल में न्यूरोसर्जरी, क्रिटिकल केयर, गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू), फिजियोथरेपी तथा मॉड्यूलर ऑपरेशन जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं अच्छी गुणवत्ता एवं रियायती दर पर उपलब्ध हैं। साथ ही आरजीएचएस के तहत निःशुल्क सर्जरी की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। रविवार को आयोजित होने वाली परामर्श सेवा ब्रेन और स्पाइन से संबंधित मरीजों के लिए विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह प्राप्त करने का अवसर होगी।

Updated On
Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story