सवाई माधोपुर, 7 नवम्बर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) कार्यक्रम में लापरवाही बरतने पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर काना राम ने बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) नरेन्द्र वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

बीएलओ नरेन्द्र वर्मा, जो राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, धनोली में शारीरिक शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं, विधानसभा क्षेत्र सवाई माधोपुर के भाग संख्या 137 में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य संभाल रहे थे। आयोग द्वारा निर्धारित समयावधि में मतदाता वर्गीकरण, 2002 की मतदाता सूची से मैपिंग और प्रोजेनी लिंकिंग कार्य में उनके द्वारा लापरवाही बरती गई, जिससे पुनरीक्षण प्रक्रिया प्रभावित हुई।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन कार्य में किसी भी स्तर की शिथिलता या उदासीनता गंभीर अनुशासनात्मक कार्रवाई का कारण बन सकती है। निलंबन आदेश राजस्थान सिविल सेवाएं (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1958 की नियमावली के नियम 13 के तहत जारी किया गया है। निलंबन की अवधि में बीएलओ नरेन्द्र वर्मा का मुख्यालय कार्यालय जिला निर्वाचन अधिकारी, सवाई माधोपुर रहेगा और उन्हें नियमानुसार निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी और समयबद्ध रूप से संपादित की जानी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में भी यदि किसी कर्मचारी द्वारा निर्वाचन कार्य में लापरवाही या शिथिलता बरती जाती है, तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह घटना प्रशासन और निर्वाचन कर्मचारियों के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश के रूप में देखी जा रही है, जो निर्वाचनों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए है।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story