नीटू सिंह धावाई ने गंगापुर सिटी में विभिन्न कार्यक्रमों में की शिरकत
स्कूल शिक्षा परिवार के ब्लॉक अध्यक्ष ने नोटबुक हाउस का उद्घाटन किया और विभिन्न विद्यालयों के वार्षिकोत्सव व विदाई समारोह में छात्रों को प्रोत्साहित किया।

गंगापुर सिटी के विभिन्न स्कूलों में आयोजित वार्षिकोत्सव और विदाई समारोह के दौरान छात्रों को संबोधित करते स्कूल शिक्षा परिवार के ब्लॉक अध्यक्ष नीटू सिंह धावाई।
गंगापुर सिटी। स्कूल शिक्षा परिवार गंगापुर सिटी के ब्लॉक अध्यक्ष नीटू सिंह धावाई ने कल विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की।
नोटबुक हाउस का उद्घाटन
सर्वप्रथम मुख्य अतिथि के तौर पर सुबह 10 बजे जी आर नोटबुक हाउस रिटेल एंड होलसेल की दुकान का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर रघुवीर सैनी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
विद्यालय वार्षिकोत्सव और सम्मान
जिसके बाद दूसरे कार्यक्रम में सुबह 11:30 बजे अंबे उच्च प्राथमिक विद्यालय सेवा के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया जहां विद्यालय परिवार द्वारा उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।
श्री नीटू सिंह धावाई अगले कार्यक्रम में दोपहर 1:30 बजे शिरकत करते हुए एमजेएफ पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल गंगापुर सिटी पहुंचे। जहां वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।
विदाई समारोह और छात्र संबोधन
जिसके बाद दोपहर 3 बजे विनायक आदर्श विद्या मंदिर सेकेंडरी स्कूल गंगापुर सिटी में आयोजित विदाई समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर भाग लिया।
जहां स्कूली बच्चों को संबोधित करते हुए बोर्ड परीक्षा में अच्छी मेहनत करके श्रेष्ठ अंक अर्जित करने हेतु प्रेरित किया।
"बोर्ड परीक्षा में अच्छी मेहनत करके श्रेष्ठ अंक अर्जित करने हेतु प्रेरित किया।"

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
