नाथद्वारा शहरी सेवा शिविर में उपनिदेशक ने लाभार्थियों को सौंपे 22 दस्तावेज
नाथद्वारा शहरी सेवा शिविर-2026 में उपनिदेशक विनोद कुमार ने लाभार्थियों को पट्टे और विभिन्न प्रमाण-पत्र मौके पर वितरित किए।

नाथद्वारा शहरी सेवा शिविर के दौरान नगरपालिका आयुक्त सौरभ कुमार जिंदल (बाएं) और क्षेत्रीय उपनिदेशक विनोद कुमार (दाएं से दूसरे) एक लाभार्थी को दस्तावेज सौंपते हुए।
राज्य सरकार के निर्देशानुसार संचालित शहरी सेवा शिविर-2026 के तहत नगरपालिका नाथद्वारा द्वारा आयोजित शिविर का स्थानीय निकाय विभाग, उदयपुर के क्षेत्रीय उपनिदेशक विनोद कुमार ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने लाभार्थियों को विभिन्न सेवाओं से जुड़े दस्तावेज मौके पर ही वितरित किए।
क्षेत्रीय उपनिदेशक विनोद कुमार ने शिविर में धारा 69ए के तहत 7 पट्टे, 2 भवन निर्माण स्वीकृति प्रमाण-पत्र, 5 नाम हस्तांतरण प्रमाण-पत्र, 2 उपविभाजन प्रमाण-पत्र, 1 विवाह पंजीयन प्रमाण-पत्र तथा 5 जन्म पंजीयन प्रमाण-पत्र लाभार्थियों को सौंपे।
नगरपालिका आयुक्त सौरभ कुमार जिंदल ने बताया कि शहरी सेवा शिविरों में सभी दस्तावेजों की गहन जांच के बाद ही नागरिकों को सेवाओं का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत प्रतिदिन "एक पेड़ गौमाता के नाम" अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया जा रहा है, जिसकी जानकारी विभागीय पोर्टल पर अपलोड की जाती है।
आयुक्त ने बताया कि "एक रोटी गौमाता के नाम" अभियान के तहत खाद्य सामग्री संग्रहण वाहन के माध्यम से काइन हाउस के पशुओं के लिए भोजन की व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही पक्षियों के लिए परिंडे भी लगाए जा रहे हैं।
इस अवसर पर क्षेत्रीय उपनिदेशक विनोद कुमार, नगरपालिका आयुक्त सौरभ कुमार जिंदल, सहायक अभियंता प्रतीक नामा, सौरभ मिश्रा, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, पालिका कर्मचारी, लाभार्थी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। शहरी सेवा शिविर के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न प्रशासनिक सेवाओं से जुड़े दस्तावेज उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)
नाम: मदन मोहन गर्ग
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)
कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला
बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र
परिचय
मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
- बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
- एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)
