नाथद्वारा को प्लास्टिक मुक्त बनाने की पहल: नगर पालिका और व्यापारियों की बैठक
स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध और स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 की रणनीति को लेकर व्यापारियों के साथ महत्वपूर्ण चर्चा।

नाथद्वारा नगर पालिका परिसर में स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत आयोजित बैठक में उपस्थित अधिकारी और व्यापार महासंघ के प्रतिनिधि।
स्वच्छ भारत मिशन 2.0 और स्वच्छता सर्वेक्षण 2025
नाथद्वारा में स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के अंतर्गत नगर पालिका परिसर में सिंगल यूज प्लास्टिक बैन एवं जीरो वेस्ट उत्पादन तथा स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 के संबंध में समस्त दुकान धारकों एवं व्यापार महासंघ के अध्यक्ष के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक के मुख्य बिंदु और चर्चा
- सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध और उसके वैकल्पिक पर्यावरण-अनुकूल विकल्पों के उपयोग पर विस्तार से चर्चा की गई।
- दुकानों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में गीले एवं सूखे कचरे के पृथक्करण तथा जीरो वेस्ट उत्पादन की अवधारणा को व्यवहार में लागू करने पर बल दिया गया।
- स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 में नगर को बेहतर रैंक दिलाने हेतु व्यापारियों की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।
नगर पालिका की अपील और भावी रणनीति
नगर पालिका द्वारा सभी व्यापारियों से अपील की गई कि वे स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करें, सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करें एवं स्वच्छता बनाए रखने में नगर पालिका का सहयोग करें। बैठक में व्यापार महासंघ एवं दुकानदारों द्वारा अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए गए। नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं प्लास्टिक मुक्त बनाने हेतु सभी के सामूहिक प्रयासों पर बल दिया गया। पालिका ने उक्त क्रम में सख्ती से निपटने के प्रयास से अवगत करवाया।
अधिकारियों के वक्तव्य
नगरपालिका के आयुक्त सौरभ जिंदल ने बताया कि — "स्वछता को स्वभाव में लाना के लिये निरंतर प्रयासरत है प्रभारी प्रतीक नामा के नये आइडिया, आधुनिकरण, आम जन को अधिकतम सुविधा प्रदान करने एवं शहर को स्वच्छ बनाने का उद्देश्य रहा है।"
मीटिंग में स्वास्थ निरीक्षक सुरेश पवार एवं ताराचन्द गहलोत ने स्वछता सम्बंधित समस्या कि कि जनकारी प्रदान की।
बैठक में उपस्थित गणमान्य
मीटिंग में निम्नलिखित सदस्य मौजूद रहे:
- कुलदीप कनेरिया, तन्मय पालीवाल, दशरथ सिंह, जितेन्द्र पुरोहित।
- जगदीश पालीवाल, श्रीमती इंद्र परेवा, श्रीमती गायत्री शर्मा, विष्णु नागर।
- किरत सिंह, त्रिलोकी एवं नरेगा कर्मचारी पंखी राम एवं अन्य स्टाफ़।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
