नारी शक्ति को सम्मान देने और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आगामी 16 अगस्त को आयोजित होने वाले नारी वंदन अभिनंदन समारोह को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा एवं तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई और उपस्थित सभी संस्था अध्यक्षों एवं महिला पदाधिकारियों ने अपने बहुमूल्य सुझाव एवं विचार साझा किए। बैठक के दौरान यह जानकारी दी गई कि इस विशेष समारोह में सरकारी सेवा में कार्यरत महिलाओं तथा प्राइवेट सेक्टर में विगत 5 वर्षों से निरंतर अपनी सेवाएं दे रही महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा ताकि समाज में उनके उल्लेखनीय योगदान को उचित मान-सम्मान मिल सके। यह कार्यक्रम नारी शक्ति, महिला सशक्तिकरण एवं समाज में महिलाओं के योगदान को सम्मान देने की दिशा में एक अत्यंत महत्वपूर्ण पहल साबित होगा। इस गरिमामयी अवसर पर जिला अध्यक्ष रेखा गर्ग, जैन महिला संगठन अध्यक्ष मोनिका जैन, पूर्व प्रदेश सांस्कृतिक मंत्री सरोज गर्ग, अग्रवाल महिला सेवा समिति अध्यक्ष सुनीता सरल, अग्रवाल महिला संगठन उदय मोड़ अध्यक्ष रेखा गुप्ता, वैश्य जिला अध्यक्ष श्रीमती रीना पालीवाल, ब्राह्मण समाज अध्यक्ष श्रीमती सावित्री शर्मा, खंडेलवाल महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती प्रिया खंडेलवाल, GGC फ्रेंड्स क्लब अध्यक्ष सीमा शर्मा, पिंकी गुप्ता, अंजू गुप्ता, रचना अग्रवाल, समाजसेवी अंजना रावत, गीता सिंघल, तारा देवी सहित अनेक मातृशक्ति एवं महिलाएं अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए सक्रिय रूप से शामिल रहीं।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story