गंगापुर सिटी के खंडेलवाल भवन में रविवार को वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्प्लाइज यूनियन, दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्प्लाइज यूनियन के मंडल उपाध्यक्ष, राजस्थान हिंद मजदूर सभा के प्रदेश सचिव एवं दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी निदेशक श्री नरेंद्र जैन नृपत्या के रेल सेवा से सेवानिवृत्ति के अवसर पर भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।

समारोह में स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ दिल्ली, अहमदाबाद, कोटा, सवाई माधोपुर, भरतपुर, बयाना, जयपुर और हिंडौन सहित विभिन्न स्थानों से आए मजदूर आंदोलन के साथियों ने भी भाग लिया। सभी ने श्री नरेंद्र जैन का माल्यार्पण, साफा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।

श्री नरेंद्र जैन ने रेलवे में 39 वर्ष 3 माह तक सेवाएं दीं। वर्ष 1989 से वह वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्प्लाइज यूनियन से जुड़े और सेवानिवृत्ति तक मंडल उपाध्यक्ष के रूप में रेल कर्मचारियों के अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष करते रहे। राजस्थान हिंद मजदूर सभा के साथ कार्य करते हुए उन्होंने असंगठित क्षेत्र के पल्लेदार, रिक्शा चालक, भवन निर्माण, कृषि, घरेलू एवं खान मजदूरों को संगठित कर उनके कल्याण के लिए अनेक आंदोलन संचालित किए।

सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र में भी श्री नरेंद्र जैन का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। गंगापुर सिटी दिगंबर जैन समाज में उनकी विशेष पहचान है। लगभग 18 वर्ष पूर्व उन्होंने दिगंबर जैन सोशल ग्रुप की स्थापना कर युवाओं को संगठित किया। वर्तमान में इस ग्रुप के माध्यम से निशुल्क जल सेवा, योग शिविर, रक्तदान शिविर तथा पक्षियों के लिए चुग्गा व्यवस्था जैसी सेवाएं संचालित की जा रही हैं।

श्री महावीर जी रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पूरे भारत में पहली बार स्टेशन के बाहर सर्कल में भगवान महावीर स्वामी की 1400 किलो वजनी ब्रॉन्ज प्रतिमा स्थापित करवाने में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस उल्लेखनीय कार्य के लिए उन्हें दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन द्वारा स्टार ऑफ द ईयर 2026 तथा आर्यिका 105 विशुद्धमति माताजी एवं आर्यिका 105 विज्ञमति माताजी द्वारा जिन शासन प्रभावना सारथी अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

समारोह में वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्प्लाइज यूनियन के मंडल अध्यक्ष लोकेंद्र मीणा, पी.एन. सारस्वत, श्रीप्रकाश शर्मा, हरिप्रसाद मीणा, राजूलाल गुर्जर, गजानन शर्मा, रघुराज सिंह, पूर्व सभापति शिवरतन अग्रवाल, भाजपा मंडल मंत्री मिथलेश व्यास, मनोज बंसल, अनिल दुबे, प्रवीण जैन गंगवाल, डॉ. मनोज जैन, महेश जैन, स्थानकवासी संघ के अध्यक्ष राजीव पल्लीवाल, रीना पल्लीवाल, दिगंबर जैन महिला मंडल गंगापुर की अध्यक्ष मोनिका जैन, डॉ. सतवीर सिंह डूडी, डॉ. मानव जैन, डॉ. आई.पी. जैन, डॉ. सुलेखा जैन, गहलोत ट्रैक्टर के निदेशक सी.एल. सैनी, प्राइवेट बस ऑपरेटर यूनियन के अध्यक्ष दीपक नरूका, मानव सेवा संस्थान की संरक्षक विजय गोयल सहित खंडेलवाल समाज, अग्रवाल समाज, व्यापार मंडल, श्वेतांबर जैन समाज, विभिन्न मजदूर संघ एवं शिक्षक संघ, दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष प्रभंजन गंगवाल, देवेंद्र जैन तथा समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने श्री नरेंद्र जैन एवं उनकी धर्मपत्नी का शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके सुखद एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दीं।

रेल सेवा से सेवानिवृत्ति के अवसर पर सवाई माधोपुर में रेलवे विभाग द्वारा, वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्प्लाइज यूनियन कोटा मंडल तथा गंगापुर सिटी में दिगंबर जैन सोशल ग्रुप द्वारा भी श्री नरेंद्र जैन के सम्मान में पृथक अभिनंदन समारोह आयोजित किए गए।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story