भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नागेश राज लोढ़ी का आकस्मिक निधन, जयपुर में ली अंतिम सांस
भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नागेश राज लोढ़ी का जयपुर में उपचार के दौरान आकस्मिक निधन हुआ। शुक्रवार को गमगीन माहौल में दाह संस्कार हुआ।

तस्वीर में भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष नागेश राज लोढ़ी नजर आ रहे हैं।
भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष नागेश राज लोढ़ी का जयपुर में उपचार के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र के राजनीतिक एवं सामाजिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई।
नागेश राज लोढ़ी, महेंद्र सिंह लोढ़ी के पुत्र थे। शुक्रवार को उनका दाह संस्कार गमगीन माहौल में किया गया। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में परिजन, भाजपा कार्यकर्ता, सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग एवं समर्थक मौजूद रहे और उन्हें अंतिम विदाई दी।
नागेश राज लोढ़ी के निधन पर भाजपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर, निवर्तमान सभापति शिवरतन अग्रवाल, ब्राह्मण समाज अध्यक्ष डॉ. हेमंत शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष मिथलेश व्यास, पूर्व मंडल महामंत्री विनोद शर्मा, एडवोकेट अनिल कुमार दुबे, दीपक नरूका, पूर्व चेयरमैन गीता देवी नरूका, गौ सेवक विजय गोयल, गोविंद नारायण शर्मा और राजेंद्र नरूका सहित भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों ने गहरा दुःख व्यक्त किया।
सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)
नाम: मदन मोहन गर्ग
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)
कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला
बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र
परिचय
मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
- बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
- एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)
