नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 में अधिकाधिक मतदान सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने मतदाता जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में शुक्रवार से कचरा संग्रहण वाहनों यानी ऑटो टिपरों के माध्यम से मतदान जागरूकता संदेशों का प्रसारण शुरू किया गया, जिससे मतदान का संदेश शहर के विभिन्न क्षेत्रों और घर-घर तक पहुंचाया जा रहा है।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर काना राम तथा जिला नोडल स्वीप प्रभारी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद मोहित कासनिया के निर्देशानुसार जिले में व्यापक मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। जिला स्वीप कोऑर्डिनेटर संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि नगर परिषद एवं नगरीय निकाय क्षेत्रों में नियमित रूप से संचालित ऑटो टिपरों के जरिए मतदान के महत्व, मताधिकार के प्रयोग तथा आगामी 9 एवं 11 सितंबर को होने वाले नगरीय निकाय आम चुनाव में अधिकाधिक संख्या में मतदान के लिए नागरिकों को प्रेरित किया जा रहा है।

स्वीप प्रकोष्ठ सदस्य मनीष शर्मा ने बताया कि ऑटो टिपरों से प्रसारित किए जा रहे जागरूकता संदेशों के माध्यम से आमजन से लोकतंत्र के इस महापर्व में सक्रिय भागीदारी निभाने, अपने मताधिकार का प्रयोग करने तथा परिवार एवं आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने की अपील की जा रही है। इस पहल के माध्यम से मतदान जागरूकता का संदेश घर-घर और शहर के विभिन्न क्षेत्रों तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जा रहा है।

जिला प्रशासन द्वारा स्वीप गतिविधियों के माध्यम से विशेष रूप से युवाओं, नए मतदाताओं एवं आम नागरिकों को मतदान के प्रति जागरूक करते हुए स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं निर्भीक मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। प्रशासन ने जिलेवासियों से आगामी नगरीय निकाय चुनाव में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अधिकाधिक मतदान करने की अपील की है।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story