नगर निकाय आम चुनाव-2026 को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं की सुविधा के लिए निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां ऑनलाइन उपलब्ध कराई हैं। अब मतदाता घर बैठे आयोग की अधिकृत वेबसाइट के माध्यम से अपने नगर निकाय और वार्ड से संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के अनुसार, मतदाता निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध सुविधा के जरिए अपने वार्ड की मतदाता सूची देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इससे मतदाता सूची में अपना नाम, परिवार के सदस्यों के नाम और वार्ड में दर्ज अन्य मतदाताओं की जानकारी आसानी से जांच सकेंगे।

नगर निकाय चुनाव में वार्ड-वार नामांकन दाखिल करने वाले अभ्यर्थियों की जानकारी भी विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध कराई गई है। इससे मतदाताओं को अपने वार्ड से चुनाव मैदान में उतरे अभ्यर्थियों की आधिकारिक जानकारी एक ही स्थान पर मिल सकेगी।

आयोग की इस ऑनलाइन व्यवस्था से निर्वाचन संबंधी सूचनाओं के लिए मतदाताओं को कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता कम होगी। यह पहल पारदर्शी और सुगम चुनाव प्रक्रिया की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

जिला प्रशासन एवं निर्वाचन आयोग ने आम मतदाताओं से अपील की है कि नगर निकाय चुनाव में मताधिकार का प्रयोग करने से पहले वे मतदाता सूची में अपना नाम और अन्य आवश्यक विवरण अवश्य जांच लें। निर्वाचन से संबंधित प्रमाणिक एवं अद्यतन जानकारी के लिए केवल निर्वाचन विभाग की अधिकृत वेबसाइट और अधिकृत माध्यमों पर उपलब्ध सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story