नादौती। जगदीश धाम कैमरी के मंदिर प्रांगण स्थित जगदीश चौक में बुधवार को डोलची होली खेली गई। इस दौरान रंगों के साथ जमकर कोड़े बरसे, जिन्हें देखने के लिए हजारों की संख्या में जनसैलाब उमड़ा। जगदीश मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष घनश्याम खटाना ने बताया कि गुर्जरों के बारह गांव खटाना गौत्र की ओर से सैकड़ों वर्षों से चली आ रही यह होली प्राचीन परंपरा व संस्कृति को जीवंत किए हुए है। जगदीश चौक में बैंड बाजे की धुन पर 12 गांवो के महिला पुरुषों (देवर-भाभी) ने हर्षोल्लास के साथ डोलची में रंग भरकर रिश्ते में अपनी भाभी लगने वाली महिलाओं पर रंग बरसाया, जिसके बदले महिलाओं ने पुरुषों पर कोड़े बरसाए।

सतरंगी हुआ माहौल और उमड़ी भारी भीड़

रंगों की बौछार से माहौल सतरंगी हो गया। डोलची होली देखने के लिए 12 गांव खटाना परिवार सहित बड़ी संख्या में गुर्जर समाज सहित करौली, दौसा, सवाई माधोपुर, भरतपुर सहित अन्य जिलों के हजारों लोग पहुंचे। डोलची होली की शुरुआत दोपहर को कैमरी को बसाने वाले सूडा बाबा के स्थान पर बारह गांवो के पंच पटेलों ने विशेष पूजा अर्चना की। मंदिर ट्रस्ट सदस्य एवं पीसीसी सदस्य शीशराम खटाना ने बताया कि दोपहर दो बजे से शाम तक डोलची होली खेलने का कार्यक्रम जारी रहा, जिसमें 12 गांव की सात पीढ़ियों के महिला पुरुषों ने हिस्सा लिया। डोलची होली में महिलाओं व पुरुषों ने नृत्य किया। पंच पटेलों ने लोकगीतों की शानदार प्रस्तुति दी।

प्रतियोगिताएं और अतिथियों की मौजूदगी

भूपेन्द्र खटाना ने बताया कि डोलची खेलने के बाद नाल प्रतियोगिता सहित घोड़ा घोड़ी दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ो प्रतिभागी शामिल हुए। श्रेष्ठ प्रतिभागी को जगदीश मंदिर कमेटी अध्यक्ष घनश्याम खटाना सहित अन्य सदस्यों ने भगवान की प्रतिमा, दुपट्टा पहनकर स्वागत किया। मंदिर ट्रस्ट व ग्राम पंचायत कैमरी की ओर से होली खेलने वाली महिलाओं को मिठाई वितरित की गई। कार्यक्रम में जगदीश मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष घनश्याम खटाना, पीसीसी सदस्य शीशराम खटाना, उपाध्यक्ष कैप्टन राजाराम खटाना, कोषाध्यक्ष कैप्टन शीशराम खटाना, सचिव रामविलास खटाना, पूर्व कोषाध्यक्ष कैप्टन शीशराम खटाना सेना मैडल, प्रवक्ता सियाराम वकील, पूर्व सरपंच हंसराज खटाना, पूर्व सरपंच सुग्रीवसिंह अधैत, हवलदार राजबहादुर सिंह नयापुरा, शेर सिंह नेता इब्राहिमपुर, भूपेन्द्र खटाना अधैत, मुरारीलाल नेता, चिरंजीलाल थानेदार, कैप्टन रतन सिंह, दयाराम ठेकेदार, संतराम सरपंच, मेढ़े का पूरा सरपंच प्रतिनिधि एडवोकेट कप्तान खटाना, कैमरी सरपंच प्रतिनिधि अतराज खटाना, सुरेन्द्र खटाना, पवन खटाना, राजेश बोटू, भुरया धमाड़ी, जीतराम मेढ़े का पुरा, रौनक शर्मा, करतार इब्राहिमपुर, देवगौड़ा खटाना सहित हजारों ग्रामीण मौजूद रहे।

परंपरा का निर्वहन: ऐसे खेलते हैं डोलची होली

भूपेन्द्र खटाना कैमरी ने बताया कि "पुरानी परम्परा को आगे बढ़ाते हुए पीढ़ी के अनुसार अलग-अलग खाने बनाकर देवर भाभी डोलची होली खेलते हैं। इसमें कैमरी परिक्षेत्र के गुर्जर जाति के खटाना परिवार के 12 गांवों के महिला-पुरुष भाग लेते है। खेड़ में पानी भरकर रंग खोला जाता है। देवर विशेष प्रकार का पात्र जिसे डोलची कहते है में रंग भरकर भाभी पर डालते है भाभी अपने बचाव के लिए देवर पर प्यार से कोड़े बरसाती है। प्रेम रंग में डूबे देवर मार की परवाह किये बिना रंग डालते है। महिलाएं होली खेलने के साथ साथ नृत्य करती है। देवर भाभी के प्यार का प्रतीक डोलची होली खेलने का लोग वर्षभर इंतजार करते है।" खटाना गौत्र की यह होली सदियों पुरानी प्राचीन परंपरा व संस्कृति को जीवंत किए हुए है।

Dheerajkumar Sharma(Sawai Madhopur )

Dheerajkumar Sharma(Sawai Madhopur )

नाम: धीरज कुमार शर्मा

वर्तमान पद: हिंडौन संवाददाता (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: हिंडौन सिटी, जिला करौली (राजस्थान)

बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, प्रशासन, कला और धार्मिक गतिविधियां

परिचय
धीरज कुमार शर्मा राजस्थान के करौली जिले के अंतर्गत आने वाले हिंडौन सिटी क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह हिंडौन के स्थानीय समाचारों के साथ-साथ विशेष रूप से राजनीति और शिक्षा के क्षेत्र को नियमित रूप से कवर करते हैं। इसके अलावा, कला और धार्मिक विषयों पर भी उनकी अच्छी पकड़ है और वह इन क्षेत्रों में भी रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

धीरज कुमार शर्मा को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 साल का लंबा अनुभव है:

  • वह पिछले तीन वर्ष से लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और हिंडौन क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।
  • 'प्रातः काल' से पहले उन्होंने 10 साल तक 'राष्ट्रदूत' अखबार में कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री प्राप्त की है।

Next Story